फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सफलता का एक और मुकाम छू लिया है। अनफिट होने के कारण वह वनडे सीरीज में नहीं खेल सके थे लेकिन अब फिट होने के बाद जब वह मैदान पर उतरे तो उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह टीम के शीर्ष गेंदबाज क्यों हैं?
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

2 of 7
आर अश्विन ने मोहाली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी टीम को न सिर्फ सफलता की शुरुआत कराई बल्कि पारी का 10वां विकेट भी झटककर अंत भी अपनी सफलता से ही किया। पारी का अंतिम विकेट झटकना उनके लिए दो मायनों में बेहद खास रहा। पहला तो वह एक बार फिर एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया तो दूसरा सबसे तेज 150 विकेट निकालने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

3 of 7
ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट करियर में अपना 150वां विकेट 29वें टेस्ट मैच की पहली पारी में ले लिया। इसके साथ ही वह सबसे कम टेस्ट मैचों में इस मुकाम को छुने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

4 of 7
अश्विन ने सबसे तेज 150 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महान भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले (जंबो) और इरपल्ली प्रसन्ना के 34 मैचों में 150 विकेट निकालने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

5 of 7
धोनी के खास गेंदबाजों में शुमार आर अश्विन ने कोहली की अगुवाई में भी शानदार खेल दिखा रहे हैं। टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनने के साथ ही ओवरऑल दुनिया के चौथे सबसे तेज सफल गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

6 of 7
अपने करियर में 13वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले आर अश्विन सबसे तेज विकेटों की पहली डेढ़ सेंचुरी लगाने के मामले में टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे तेज गेंदबाज भले ही हों लेकिन उनसे पहले 7 गेंदबाज 29 या उससे कम मैचों में 150 विकट झटक चुके हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के इयान बाथम, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और पाक के सईद अजमल की बराबरी की जिन्होंने अपने 150 टेस्ट विकेट 29वें मैच में हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब लौटे फिट होकर तो अश्विन ने तोड़ डाला 'जंबो' का रिकॉर्ड

7 of 7
भारतीय गेंदबाज अश्विन समेत 5 गेंदबाजों से तेज यानी 29 से भी कम मैचों में 150 टेस्ट विकेट निकालने वाले गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने 28, पाक के वकार युनूस ने 27 और इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स ने सबसे तेज 24वें टेस्ट मैचों में ही यह कारनामा कर दिखाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें