फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

विज्ञापन
1 of 10
आज सिनेमाघरों में एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी, सेक्स कॉमेडी, हॉरर, बायोपिक सभी तरह के दर्शकों के लिए फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

2 of 10
पहली फिल्म है नसीरउद्दीन शाह,अमित सियाल, सुब्रत दत्त, आनंद तिवारी जैसे सितारों से सजी 'चार्ली के चक्कर में'। मीनष श्रीवास्तव की इस फिल्म में अन्ना हजारे के नाम को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। यह एक एडल्ट फिल्म हैं। ड्रग्स संबंधी मामलों बनी इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी हैं। यहां देखें पूरा ट्रेलर।
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

3 of 10
इस क्रम में दूसरी फिल्म है, हेट स्टोरी से चर्चा में आई हीरोइन पाउली दाम की 'यारा सिली सिली'। इसमें वह एक वेश्या के किरदार में हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। पूरा ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

4 of 10
तीसरी फिल्म हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, यह दिवाली की रात की कहानी पर आधारित है। निर्देशक गिरीश नाइक की इस फिल्म में दिलजान वाडिया, ब्रूना अब्दुल्लाह, आलिया सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसका नाम है फोर पिलर्स ऑफ बेसमेंट। पूरा ट्रेलर यहां देखें।
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

5 of 10
चौथी फिल्म एक एक्‍शन ड्रामा फिल्म है। इसमें वीजे से अभिनेता बने मनीष पॉल और भोजपुरी फिल्मों और बॉलीवुड में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चूके रवि किशन मुख्य भूमिका में है। निर्माता-निर्देशक ब्रज की इस फिल्‍म का नाम हैं, 'रणबांका'। ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

6 of 10
पांचवीं फिल्म बेहद रोमांचक कहानी पर आधारित है। यह बिहार के औरंगाबाद नरसंहार 1987 कांड पर आधारित है। यह एक राजपूत की लड़की और उसके घर का दलित बनिहार चनेसरा के संबंधो की सच्ची दास्तान। पूरा ट्रेलर यहां देखें।
विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

7 of 10
छठी फिल्म 'सॉरी डैडी' एक फिक्‍शन ड्रामा फिल्म है। पर यह बच्चों के अपहरण करके या गुमशुदा बच्चों को कैद करके उनसे भीख मंगवाए जाने जैसे ज्वलन्त मुद्दों को भी उभारती है। इसमें दमदार अभिनेता मनोज तिवारी और रघुवीर यादव, रजाक खान अभिनय करते दिखेंगे। ये रहा पूरा ट्रेलर।

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

8 of 10
सातवीं फिल्म 'कर लो टाइम पास यार' जोरदार कॉमेडी फिल्म है। इसमें कॉमेडी की दुनिया के जाने माने नाम अभिनेता टिकु तल्सानिय, कतकी देवा जबरर्दस्त कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर।

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

9 of 10
आठवीं फिल्म हॉकी खिलाड़ी पृथ्वीपाल सिंह की जिंदगी पर आधारित 'पृथ्वीपाल सिंह...ए स्टोरी' है। पृथ्वीपाल सिंह अपने समय में पेलॉन्टी कॉर्नर से गोल दागने के एक्सपर्ट माने जाते थे। 1964 टोक्यो ओलम्‍पिक में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया था। ये है पूरा ट्रेलर।

विज्ञापन

एक साथ रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक 9 फिल्में

10 of 10
नौ फिल्‍म भूमि नाम की एक लड़की की कहानी है, जो सबसे तेज दौड़ना चाहती है। इसीलिए इसका नाम 'रन भूमि' रखा गया है। इसे नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ अभियान से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें आपको लंबे अर्से बाद उर्मिला मातोंडकर अभिनय करते दिखाई देंगी। देखिए पूरा ट्रेलर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें