फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे। लेकिन संशोधित कार्यक्रम के बाद भी वह पहले टेस्ट में खेलने नहीं उतरे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार उनकी जगह विराट कोहली को पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करनी थी। लेकिन फिल ह्ज की मौत के बाद पहले मैच का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया फिर भी वह नहीं खेले।
विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

2 of 11
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान धोनी टीम इंडिया के साथ थे और उन्होंने एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच से पहले करन शर्मा को टेस्ट कैप दिया। करन ने इस मैच से अपने टेस्‍ट करियर का आगाज किया।
विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

3 of 11
महेंद्र सिंह धोनी 2008 से लेकर 2014 तक टीम इंडिया के कप्तान रहे। धोनी 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्‍ली टेस्ट के बाद टेस्‍ट टीम के भी कप्तान बने और 2014 में इसी टीम के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच भी खेला। उन्होंने दिसंबर में ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना पहला टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ चेन्‍नई में 2-6 दिसंबर 2005 को खेला था।

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

4 of 11
धोनी के करियर की यह शुरुआती तस्वीर है। इस तस्वीर में धोनी के साथ रुद्र प्रताप सिंह भी दिख रहे हैं जो कभी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे। शुरुआत में धोनी और रुद्र की दोस्ती की खूब चर्चा रही।

विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

5 of 11
यह तस्वीर है 29 सितंबर, 2004 की। बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच में धोनी भारत ए टीम के साथ इंडिया सीनियर्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे। बाद में सौरव गांगुली को धोनी की कप्तानी में खेलना पड़ा।
विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

6 of 11
महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर के पहले मैच की यह तस्वीर है। उन्होंने दिसंबर, 2005 में श्रीलंका के खिलाफ चेन्‍नई में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

7 of 11
महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्‍ली में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे मैच की दूसरी पारी में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया। इसके बाद भारत का अगला दौरा पाकिस्तान का था जहां पर उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

8 of 11
महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था। 90 टेस्‍ट मैचों की उन्होंने 6 शतक जमाए। उनका पहला शतक पाक शहर फैसलाबाद में लगा। उन्होंने उस पारी में 148 रन बनाए।

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

9 of 11
2006 की शुरुआत में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था। लाहौर में अनिल कुंबले और धोनी एक साथ कैमरे के साथ फोटोग्राफी को लेकर बातचीत करते हुए। कुंबले के संन्यास लेने के बाद धोनी ही टेस्ट टीम के कप्तान बने थे।

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

10 of 11
धोनी ने टेस्ट करियर की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की थी लेकिन बाद में वह इसे बरकरार नहीं रख सके। बतौर कप्‍तान वह विदेशी धरती पर बुरी तरह से नाकाम रहे, तो बल्‍ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए।

विज्ञापन

धोनी के टेस्ट करियर की कुछ बेहद चुनिंदा तस्वीरें

11 of 11
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के साथ जश्न मनाते धोनी की यह तस्वीर जनवरी, 2008 की है। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और धोनी बतौर विकेटकीपर-बल्‍लेबाज टीम के साथ थे। इसके बाद साल के अंत में भारत दौरे पर आई कंगारू टीम के खिलाफ सीरीज के अंतिम टेस्‍ट मैच से वह कप्तान बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें