यह है टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली। टीम को जीत दिलाकर उनका अंदाज कभी कुछ यूं हुआ करता था। विनिंग पारी खेलकर ये टीम को जीत का सेहरा बंधा देते थे। इसी के चलते क्रिकेट के विशेषज्ञों को कभी इनमें राहुल द्रविड़ का अक्स दिखने लगा तो कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
2 of 15
लेकिन वर्ल्ड कप 2015 से मानों बल्ला इनसे रुठ गया हो। वर्ल्ड कप से इनके प्रदर्शन में गिरावट निरंतर जारी है। मीरपुर में दूसरे वनडे से पहले पिछले तीन मैच में कोहली ने 3,1,1 रन ही बना सके। इस मैच में कोहली ने थोड़ा टिककर खेला लेकिन 23 रन ही बना सके।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
3 of 15
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जो पहले ही ओवर में भारी पड़ा। टीम के ओपनर रोहित शर्मा बिना कोई खाता खोले आउट हुए।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
4 of 15
ढाका में हुए पहले मुकाबले में भारत को धूल चटाने में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुश्ताफिकर रहमान इस मैच में भी हीरो बनकर उभरे। रहमान ने मैच के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद में रोहित को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
5 of 15
हालांकि इसके बाद दूसरे छोर से मैदान में डटे शिखर धवन ने धैर्य नहीं खोया और विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
6 of 15
शिखर धवन ने करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई और पहले झटके से टीम को उबारा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
7 of 15
वहीं, दूसरी ओर लगातार फ्लॉप चल रहे विराट कोहली कुछ बदले जरुर नजर आए, लेकिन क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। उनका प्रदर्शन लगातार खराब चल रहा है। इस मैच में भी वह अपनी पहचान के अनुरुप नहीं चले।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
8 of 15
कोहली का शिकार बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाज नासिर हुसैन ने किया। हुसैन की गेंद पर कोहली पगबाधा आउट हुए।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
9 of 15
विराट कोहली के बाद शिखर धवन भी फिफ्टी के तुरंत बाद आउट हो गए।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
10 of 15
इसके बाद सारा जिम्मा अपने कंधो पर संभालते हुए टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले सुरेश रैना के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
11 of 15
लेकिन वह अपनी पारी को आगे बढ़ाने में कामयाब नहीं हो सके। फिफ्टी से 3 रन से चूके टीम के कप्तान धोनी के आउट होते ही टीम इंडिया के बड़े स्कोर तक पहुंचने के सारे सपने चकनाचूर हो गए।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
12 of 15
इससे पहले टीम इंडिया के हिटर माने जाने वाले सुरेश रैना का खेल भी निराशाजनक रहा। रैना ने 55 गेंद खेलकर मात्र 34 रन बनाए।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
13 of 15
पहले वनडे की तरह दूसरे मैच में भी टीम इंडिया के सभी स्टार्स 45 ओवरों में 200 रन पर ढ़ेर हो गए। पिछले मैच की तरह इस बार भी बांग्लादेश टीम में मुश्ताफिकर रहमान हीरो बनकर उभरा। इस तेज गेंदबाज ने 6 विकेट झटके।
तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया के सुपरस्टार्स का सरेंडर
14 of 15
टीम इंडिया के 200 रनों के जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने आखिर तक मात्र 4 विकेट गंवाए।