वर्ल्ड कप में रविवार को अंतिम लीग मुकाबले खेले गए। आज खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने यूएई को बड़े अंतर से हरा दिया। विंडीज टीम ने 117 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान जेसन होल्डर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 4 विकेट झटककर विपक्षी टीम की हालत खराब कर दी थी।
विज्ञापन
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
2 of 8
विंडीज टीम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। हालांकि इस मैच से पहले उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन यह यूएई को हराकर अपनी चुनौती बचार रखने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
3 of 8
वेस्टइंडीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच पूरी तरह से नॉकआउट बन गया, मतलब यह कि जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह अंतिम 8 में जाएगी। उलटफेर में माहिर आयरिश टीम में आज पुराना रुतबा नहीं दिखा। खासकर बल्लेबाजों में।
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
4 of 8
पाकिस्तान को अंतिम 8 में जाने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था। उसके गेंदबाजों ने टीम की शानदार शुरुआत कराई गेंदबाज एहसान आदिल ने चौथे ही ओवर में आयरलैंड को झटका दे दिया जिसके बाद विपक्षी टीम लगातार झटके सहती रही।
विज्ञापन
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
5 of 8
झटकों के बीच आयरलैंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज विलियम पोटरफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोंक दिया। वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले किसी भी एसोसिएट टीम की ओर से पहले कप्तान भी बन गए हैं।
विज्ञापन
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
6 of 8
पाक के तेज गेंदबाज सोहैल खान ने मोहम्मद इरफान की कमी नहीं खलने दी जो चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे थे। सोहैल ने भी शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट भी निकाले।
विज्ञापन
कैच लपकने दौड़ पड़े 3 खिलाड़ी, क्या हुआ इसके बाद!
7 of 8
आयरलैड के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान पाकिस्तान की ओर से कई कैच टपकाए गए। लेकिन एक कैच ऐसा भी रहा जिसे लपकने के लिए 3 खिलाड़ी दौड़ पड़े। आयरलैंड के बल्लेबाज निएल ओ ब्रायन के शॉट को लपकने के लिए कप्तान मिस्बाह के अलावा उमर अकमल और राहत अली ने ट्राई मारा लेकिन कैच लपका उमर ने।
पाकिस्तान के विकेटकीपर उमर अकमल आज विकेटकीपिंग नहीं कर रहे थे और मैदानी क्षेत्ररक्षक की भूमिका में थे। पाक की ओर से जहां कुछ आसान कैच भी टपकाए गए वहीं उन्होंने आज कुल 4 कैच लपके।