फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान एक मुस्लिम प्रधान देश है और इस देश में हर क्षेत्र में इसी मुस्लिम संप्रदाय के लोगों का बोलबाला है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान छोड़ने में कामयाब रहे हैं। यहां हम आपसे बात करेंगे पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के बारे में जहां मुस्लिम वर्ग के अलावा अन्य धर्म के लोगों को मानने वालों को कम ही मौके मिले हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

2 of 6
1947 में विश्व पटल पर अपना नाम दर्ज कराने के बाद पाकिस्तान भी लगातार क्रिकेट खेल रहा है लेकिन 68 सालों के इतिहास में सिर्फ 2 हिंदू क्रिकेटरों को ही राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिल सका है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किए गए पहले हिंदू क्रिकेटर हैं अनिल दलपत। दलपत मूलत: विकेटकीपर होने के साथ-साथ निचले क्रम के बल्लेबाज भी थे और उन्होंने 1983-84 में पाक टीम में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मार्च 1984 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था।

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

4 of 6
अनिल दलपत को वसीम बारी के संन्यास लेने का फायदा मिला और राष्ट्रीय टीम में एंट्री कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेले अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग की। खासकर अब्दुल कादिर की फिरकी गेंदबाजी के आगे। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाक ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

5 of 6
पाक क्रिकेट के इस पहले हिंदू क्रिकेटर अनिल दलपत का आज जन्मदिन है। पाक के सिंध प्रांत के कराची में जन्में दलपत अब 52 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 9 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 52 रनों की है जबकि वनडे में 37 रन है बेस्ट पारी। बतौर विकेटकीपर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शिकार (टेस्ट में 22 कैच और 3 स्टंपिंग) किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर का आज है जन्मदिन

6 of 6
पाक क्रिकेट टीम के पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू क्रिकेटर अनिल दलपत के चचेरे भाई हैं दानिश कनेरिया। फिरकी गेंदबाज कनेरिया पाक टीम में जगह बनाने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। दानिश पाक के सबसे सफल फिरकी गेंदबाज हैं उन्होंने अपने करियर में 61 टेस्ट मैच में 261 विकेट निकाले हैं। फिलहाल उन पर इंग्लैंड में मैच फिक्स करने के कारण क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें