पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एक और मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस बार तो मैच सुपर ओवर में खींच गया जहां बाजी इंग्लैंड ने मार ली। इससे पहले 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी कांटे का रहा लेकिन अंतिम ओवर में संघर्ष के बावजूद पाक टीम को हार का सामना करना पड़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
2 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की अगुवाई वाली पाक टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ गया। तीसरे मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर डाली लेकिन सफलता नहीं मिली। खासकर विस्फोटक शाहिद अफरीदी का सुपर ओवर में फ्लॉप हो जाना टीम के लिए भारी पड़ गया। वह 3 गेंद खेलकर एक रन भी नहीं बना सके।
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
3 of 9
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए यूएई के दौरे पर आई इंग्लैंड टीम की इस दौरे में यह लगातार छठी जीत है। टी-20 में जीत की हैट्रिक लगाने से पहले इंग्लिश टीम ने वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाकर इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया था। तब इंग्लैंड ने पाक से वनडे सीरीज 3-1 से जीता था।
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
4 of 9
शरजाह में खेले गए दौरे के अंतिम टी-20 मैच में दोनों टीमों का स्कोर टाई हो गया, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से लिया गया जिसमें पाक के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। यहां तक की विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी सुपर ओवर में कोई कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंदों में 3 छक्के के साथ 29 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
5 of 9
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। इस टीम के लिए ओपनर जेम्स विंस ने बड़ी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके अलावा क्रिस वोग्स ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं पाक की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी और सोहेल तनवीर ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
6 of 9
इंग्लैंड से मिले 155 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाक टीम को खराब शुरुआत मिली और 11 रन तक 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद शोएब मलिक के खेले शानदार 75 रनों की पारी की बदौलत टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई। टीम अंतिम ओवर में लक्ष्य से 10 रन दूर था लेकिन पांचवीं गेंद पर मलिक के आउट हो जाने से टीम 9 रन ही बना पाई और स्कोर टाई हो गया।
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
7 of 9
अंतिम ओवर में पाक को 10 रन बनाने थे और इंग्लैंड ने निर्णायक ओवर क्रिस वोग्स को थमाया जिन्होंने पहली गेंद पर एक रन दिया लेकिन दूसरी गेंद पर सोहेल तनवीर ने छक्का जड़ दिया। लेकिन पाक टीम अगले 2 गेंद पर एक रन ही बना सकी, फिर पांचवीं गेंद पर शोएब मलिक 75 रन पर आउट हो गए। इसके बाद अंतिम गेंद पर पाक को 2 रन चाहिए थे लेकिन बल्लेबाज एक रन ही बना सके और मैच सुपर ओवर में चला गया।
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
8 of 9
पाक को पहले सुपर ओवर खेलने का मौका मिला और बल्लेबाजी के लिए शाहिद अफरीदी और उमर अकमल आए लेकिन दोनों क्रिस जोर्डन की 6 गेंदों पर एक भी चौका नहीं लगा पाए और एक विकेट पर सिर्फ 3 रन ही बना सके।