फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

Wed, 07 Oct 2015 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों के एक नहीं दो बार व्यवधान डालने के बाद अन्य मैदानों के आयोजक चेत गए हैं और वे इस बात की पूरी कोशिश में हैं कि उनकी मेजबानी में ऐसी अप्रिय घटना का सामना करना न पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

2 of 9
टी-20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। और पहला ही वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में है जो रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कटक की घटना के बाद से ग्रीन पार्क में मैच को सुचारू रूप से कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

3 of 9
इस अप्रिय घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दर्शकों के मैदान पर बोतलें फेंकने के मामले में आयोजकों की भूमिका से नाखुशी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच गृह सचिव को सौंपते हुए एक महीने में रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही उन्होंने सख्त ताकीद की है वे सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के कारण स्टेडियम में खेल को बाधा न पहुंचे।

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

4 of 9
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बाबत अधिकारियों से यह स्पष्टीकरण भी चाहा कि किन हालातों के तहत पानी की बोतलों को दर्शक दीर्घाओं तक ले जाने की अनुमति दी गई। हालांकि तब कहा गया था कि गरमी को देखते हुए दर्शकों को बोतलों को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

5 of 9
मैच के दौरान दर्शकों के उग्र रवैये से खफा दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सलाह दी थी कि कटक के बाराबती स्टेडियम को दो साल तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं दी जानी चाहिए। सोमवार को हुए मुकाबले में दर्शकों ने मैदान पर काफी बोतलें फेंकी थी जिससे काफी समय मैच में बाधा आई। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की उदासीनता पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

6 of 9
सुनील गावस्कर दर्शकों के व्यवहार से इस कदर नाराज थे कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि बाराबती स्टेडियम को दो साल के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी सौंपी जानी नहीं चाहिए साथ ही बीसीसीआई को ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन का अनुदान भी रोक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन कितना ही खराब क्यों न हो दर्शकों को यह अधिकार नहीं है कि वह मैदान पर चीजें फेंके। क्या जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो दर्शक महंगी और मूल्यवान चीजें फेंकते हैं।
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

7 of 9
हालांकि ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की कटक के बाराबती स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि इस पूर्व बल्लेबाज को इस मामले पर फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है। ओसीए सचिव आशीर्बाद बेहड़ा ने कहा, गावस्कर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का स्थान तय करने का अधिकार नहीं है। वह केवल कमेंटेटर हैं।

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

8 of 9
11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्टैंड पर 10 फीट ऊंचे नेट लगवा दिए हैं जिससे कोई भी चीज मैदान के अंदर फेंकी न जा सके।
विज्ञापन

फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम

9 of 9
ऊंचे नेट लगवाने के अलावा कानपुर पुलिस ने मैच के दौरान स्टेडियम में पानी की बोतलें, टिफिन और अन्य कड़ी चीज को साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस दर्शकों को किसी भी तरह के ठोस सामान के साथ अंदर जाने नहीं देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें