फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

विज्ञापन
1 of 7
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जब मंगलवार को वर्ल्ड कप में अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगे तो उनके जेहन में फाइनल में पहुंचने के अलावा एक और बात होगी जो पिछले वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुआ था। दोनों टीमों के खिलाड़ी आपसे में बुरी तरह से उलझ गए थे। खिलाड़ी एक-दूसरे को अपशब्दों की बौछार भी करते रहे।
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

2 of 7
2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में आमने-सामने हैं जबकि पिछली बार भी दोनों नॉकआउट (क्वार्टर फाइनल) दौर में ही मिले थे और वह भी मार्च का महीना था। यह मैच 24 को होगा जबकि 2011 का नॉकआउट मुकाबला 25 मार्च को खेला गया जिसमें कीवी टीम विजयी रही थी। लेकिन यह मैच झगड़ों के कारण ज्यादा याद किया जाता है।
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

3 of 7
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 221 रन बनाकर आउट हो गई थी। जवाब में अफ्रीकी टीम 44वें ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई और वह यह मैच 49 रन से हार गई। लेकिन इस बेहद रोमांचक मुकाबले के दौरान अफ्रकी बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस और कीवी खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस के बीच जमकर गाली-गलौच हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अंपायर निगेल लांग को आगे आना पड़ा झगड़ा सुलझाने।

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

4 of 7
यह व‌िवाद उस समय हुआ जब अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बल्लेबाज फैफ डु प्ल‌ेसिस की कॉल पर रन के लिए दौड़ पड़े और क्षेत्ररक्षण कर रहे खिलाड़ियों के कारण डीविलियर्स रन आउट हो गए। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। अफ्रीकी टीम यह मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

5 of 7
चार साल पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े के बाद अब दोनों टीमों के कप्तानों ने इस बार किसी तरह के गाली-गलौज की संभावना से इनकार किया है। उस मैच में झगड़ा तब हुआ जब अफ्रीकी टीम ने 25 रन के अंदर अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि इस झगड़े के लिए कायली मिल्स, डैनिएल विटोरी और फैफ डु प्लेसिस पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

6 of 7
सेमीफाइनल मैच की पूर्वसंध्या पर अफ्रीकी कप्‍तान एबी डीविलियर्स ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपनी विपक्षी टीम के साथ बेहद सौम्य तरीके से पेश आते हैं लेकिन कभी-कभी अपना टेंपर खो देते हैं और झगड़ बैठते हैं। लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे, मैं निजी तौर पर भी इस तरह की चीजें पसंद नहीं करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार वर्ल्ड कप में जमकर लड़े थे NZ-SA वाले

7 of 7
सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही इस बार पिछली वाली घटना से बचना चाहेंगे। खासकर मेजबान न्यूजीलैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें