महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया को जीत दिलाकर अपनी कप्तानी में टीम को 91वें मैच में जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही वह भारतीय टीम के सबसे सफल वनडे कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
2 of 9
कप्तान धोनी ने भले ही मोहम्मद अजहरुद्दीन के 90 मैचों में जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन वह वनडे क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में अभी भी काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
3 of 9
आइए, जानते हैं कि वर्ल्ड क्रिकेट में धोनी को सबसे सफल वनडे कप्तान बनने की रेस अभी किस-किस को पीछे छोड़ना है।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
4 of 9
ग्रीम स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। फिलहाल वह संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उससे पहले उन्होंने 2003 से 2011 के बीच अफ्रीकी टीम के लिए 150 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 92 में जीते और 51 मैच हारे। हार-जीत का उनका औसत 64.23 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
5 of 9
स्टीफन फ्लेमिंग, जो 1997 से 2007 तक न्यूजीलैंड के कप्तान रहे। उन्होंने 218 वनडे मैचों में कीवी टीम की अगुवाई की जिसमें 98 में जीत हासिल की और 106 मैच हारे। उनकी हार-जीत का औसत 48.04 फीसदी है।
विज्ञापन
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
6 of 9
हैंसी क्रोनिए, दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान रहे 1994 से 2000 तक। उनकी अगुवाई में टीम ने 138 मैच खेले और 99 में जीत हासिल की। जबकि सिर्फ 35 मैचों में ही हार का सामना किया। उनकी जीत का औसत 73.70 फीसदी के आसपास है।
विज्ञापन
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
7 of 9
एलन बॉर्डर, 1985 से 1994 तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। इस दौरान उन्होंने 178 वनडे मैचों में कप्तानी की और 107 मैचों में जीत दिलाई, 67 मैचों में कंगारू टीम हारी। उनकी कप्तानी का औसत रहा 61.42 फीसदी।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
8 of 9
रिकी पोंटिंग, वनडे क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं। पोंटिंग ने 2002 से 2012 के बीच कंगारू टीम की अगुवाई की और इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड 165 मैचों में जीत हासिल की। जबकि सिर्फ 51 मैचों में टीम हारी, उनकी जीत का औसत 76.14 प्रतिशत है।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
9 of 9
इस तरह से धोनी को वनडे मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 74 और मैच जीतने होंगे। धोनी के पास अपने से शीर्ष 4 कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, लेकिन पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उनकी टीम को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।