वर्ल्ड कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन यहां तक पहुंच पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। हजारों खिलाड़ियों में से कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं। अब पिछली बार के वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह को लीजिए जो इस बार क्रिकेट के महाकुंभ में नहीं दिखाई देंगे। युवी ही नहीं कई अन्य बड़े सितारे भी टिकट हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
2 of 15
क्रिकेट ही नहीं किसी भी अन्य खेलों में वर्ल्ड कप का खास महत्व होता है क्योंकि यह हर चार साल बाद इसका आयोजन किया जाता है। कई खिलाड़ी तो इस कदर अनलकी होते हैं जो टीम में शामिल होने के बावजूद चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से हटना पड़ जाता है।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
3 of 15
वर्ल्ड कप में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 40 या उससे ज्यादा के मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। इन 11 क्रिकेटरों में 3 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के खास रहे गेंदबाज भी शामिल हैं। आइए, जानते हैं कि दुनिया के 11 उन खुशनसीब क्रिकेटरों के बारे में जो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की इस लकी लिस्ट में शामिल हैं। (विवरण चढ़ते क्रम में)
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
4 of 15
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में 11वें पायदान पर हैं। उन्होंने कुल 34 वनडे मैच खेले और 1125 रन बनाए। इस दौरान लारा ने 42.24 की औसत से खेलते हुए 2 शतक भी लगाए। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक 5 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका हासिल किया।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
5 of 15
जवागल श्रीनाथ इस नाम पर आपको आश्चर्य हो सकता है कि भारत का यह पूर्व तेज गेंदबाज इस लिस्ट में शामिल है। तेज गेंदबाज श्रीनाथ 1992 से लेकर 2003 यानी कुल 4 वर्ल्ड कप में खेले। इस दौरान उन्होंने 34 मैचों में कुल 44 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट झटकना रहा।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
6 of 15
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक इस फेहरिस्त में शामिल 9वें क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप 1992 में खेला और तब से लेकर 2007 तक 35 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 717 रन बनाए और 2 शतक भी लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रनों का रहा।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
7 of 15
श्रीलंका के लीजेंड्स क्रिकेटरों में शुमार अरविंद डी सिल्वा ने अपना पहला वर्ल्ड कप 1987 में खेला, इसके बाद वह 2003 तक वर्ल्ड कप में खेलते रहे। उन्होंने कुल 35 वर्ल्ड कप मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से 1064 रन (2 शतक) निकले। साथ ही उन्होंने आलराउंड प्रदर्शन किया और 16 विकेट भी झटके।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
8 of 15
दुनिया के महानतम आलराउंडरों में शामिल किए जाने वाले जैक्स कालिस भी इस फेहरिस्त में शामिल सातवें क्रिकेटर हैं। 1996 से लेकर 2011 तक 5 वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 36 मैच खेले और एक शतक (नाबाद 128) के साथ 1148 रन बनाए। उन्होंने 21 विकेट भी झटके।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
9 of 15
पाकिस्तान के महान आलराउंडरों में शुमार किए जाने वाले वसीम अकरम सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं। 1987 से लेकर 2003 तक 5 वर्ल्ड कप खेलने वाले अकरम ने 38 मैचों से 426 रन बनाए और 55 विकेट भी झटके। उनका वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 5 विकेट है। 1992 में उनकी टीम वर्ल्ड चैंपियन भी बनी।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
10 of 15
श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने बतौर गेंदबाज करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह तेज बल्लेबाजी के पर्याय ही बन गए और 1996 में अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उन्होंने खास भूमिका निभाई। 1992 से 2007 तक उन्होंने 38 मैच खेले और 3 शतकों के साथ 1165 रन बनाए। साथ ही 27 विकेट भी झटके।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
11 of 15
ऑस्ट्रेलिया के सफलतम तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा जिनकी गेंदबाजी में ज्यादा स्पीड नहीं होती थी लेकिन चतुराईभरी गेंदबाजी में महारत हासिल थी। 1996 से 2007 तक उन्होंने 39 मैच खेले और महज 3 रन बनाए और वह भी एक ही पारी में। वह मूलतः गेंदबाज थे और उन्होंने कुल 71 विकेट झटके, जो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
12 of 15
ग्लेन मैक्ग्रा वर्ल्ड कप के सबसे लकी खिलाड़ी रहे। 1996 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने के बाद वह 2007 तक इस टूर्नामेंट में खेले और हर बार ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 1996 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हारने के बाद 1999, 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बना और वह भी लगातार 3 बार।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
13 of 15
अब आगे बढ़ते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने के बारे में। श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (1996-2011) 5 वर्ल्ड कप में कुल 40 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 68 विकेट भी झटके। वह वर्ल्ड कप में कम से कम 40 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची और ओवरऑल सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
14 of 15
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर रहे सचिन तेंदुलकर। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक यानी रिकॉर्ड 6 वर्ल्ड कप खेले और इस दौरान वह 45 मैचों में मैदान पर उतरे। उनके बल्ले ने सबसे ज्यादा 6 शतकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2278 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट भी झटके।
इनसे मिलिए, ये हैं दुनिया के 11 सबसे 'लकी' क्रिकेटर
15 of 15
अब बात करते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले क्रिकेटर की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 1996-2011 तक 5 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 46 मैच खेले और इस दौरान 1743 रन बनाए। साथ ही 5 शतक भी ठोंके। पोंटिंग ने 2003 और 2007 में कंगारू टीम का नेतृत्व किया और उसे वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया।