फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

Sun, 18 Jan 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 12
मथुरा जिला कारागार में शनिवार को ब्रजेश मावी की हत्या के मामले में बंद कुख्यात राजेश टोंटा और मावी गिरोह के बीच गैंगवार हो गई। दिन में जेल में फायरिंग हुई और इसमें बंदी अक्षय सोलंकी की मौत हो गई। राजेश टोंटा समेत दो घायल हो गए। रात करीब 11:45 बजे घायल टोंटा को उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में गोलियों से भून दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

2 of 12
बदमाशों का दुस्साहस ये था कि जिस समय टोंटा पर हमला किया गया, उस समय एंबुलेंस के साथ एसओ छाता, महिला थाना एसओ और व्रज वाहन भी था। हमला होते ही पुलिस कर्मी भाग ख़ड़े हुए। एंबुलेंस में सवार कंपाउंडर सहित अन्य लोगों को भी गोली लगने की सूचना है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

3 of 12
इससे पहले जिला जेल में शनिवार दोपहर करीब दो बजे से खाना बंटना शुरू हुआ तभी मावी गैंग के दीपक वर्मा, दीपक मीणा राइटर व अक्षय सोलंकी लाइन से निकलकर बैरक नंबर छह में जा घुसे और हाथरस निवासी राजेश टोंटा को लक्ष्य बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें राजेश टोंटा और राजकुमार शर्मा घायल हो गए। इसके बाद दोनों गैंग के बदमाश आपस में भिड़ गए।

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

4 of 12
टोंटा गैंग के लोगों ने सोलंकी के सिर व चेहरे पर नुकीले बर्तनों व धारदार हथियार से प्रहार किए। एक गोली उसके पेट लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य हमलावर दीपक वर्मा का सिर फट गया। मारपीट और बीचबचाव करने में कई अन्य बंदी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

5 of 12
अक्षय मूल रूप से अमांपुर (कासगंज) का रहने वाला था और उसका परिवार आगरा में रहता है। चार साल पहले उसने ताजगंज (आगरा) में प्रेमिका माया के साथ मिलकर उसके माता-पिता और मौसेरी बहन की हत्या कर दी थी। दीपक वर्मा मथुरा के कुख्यात बदमाश बबलू गौतम व वृंदावन में चार साल पहले हुई मुकुट व्यवसायी की हत्या का आरोपी है। (तस्वीर- घायल राजेश टोटा जिसे रास्ते में मौत के घाट उतार दिया गया।)
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

6 of 12
सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस बल के साथ जेल में पहुंची और तलाशी शुरू कराई।
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

7 of 12
देर शाम डीआईजी लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार भी जेल में पहुंच गए। जेल से एक पिस्टल, एक तमंचा, 9 एमएम और 32 बोर के खोखा कारतूस मिले हैं। तलाशी में जेल से नशे का सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है। (तस्वीर में राजेश टोंटा की पत्नी और परिजन।)

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

8 of 12
एसएसपी ने बताया कि मामला जेल में वर्चस्व से जुड़ा हुआ है। राजेश टोंटा लारेंस और गुड्डन को अपनी बैरक में शिफ्ट कराना चाहता था। इसी को लेकर एक सप्ताह पूर्व इनका दीपक वर्मा से झगड़ा हुआ था लेकिन जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। (तस्वीर में राजेश टोंटा की पत्नी और परिजन।)

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

9 of 12
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह मामला गंभीर है। हथियार जेल कैसे पहुंचे, इसकी अलग से जांच होगी। (तस्वीर- जेल के बाहर एसएसपी मंजिल और पुलिस)

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

10 of 12

ये है मामला- गत वर्ष दस सितंबर को मथुरा से कुख्यात ब्रजेश मावी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र संयोजक प्रमोद चौधरी और गोपाल यादव एक प्रापर्टी के संबंध में बातचीत करने राजेश टोंटा के पास हाथरस गए थे। वहां पर टोंटा और उसके साथियों ने ब्रजेश मावी की हत्या कर दी गई थी। प्रमोद चौधरी और गोपाल यादव को बंधक बना लिया था। तीन दिन बाद दोनों को छोड़ा गया था। मामले में 26 सितंबर को राजेश टोंटा और उसके रिश्तेदार राजकुमार शर्मा ने हाथरस कोर्ट में समर्पण कर दिया था। (तस्वीर- जेल के बाहर एसएसपी मंजिल सैनी)

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

11 of 12
बाद में मथुरा पुलिस ने आठ अक्तूबर न्यायालय में पेश किया था। उसके बाद से राजेश टोंटा और उसके करीब 15 साथी यहीं पर बंद थे। उधर, ब्रजेश मावी के कुछ साथी भी जेल में बंद हैं। जेल में दोनों गिरोह के बीच पहले भी टकराव की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: मथुरा जेल में खूनी गैंगवार, गैंगस्टर को भूना

12 of 12
मथुरा जेल में हुए गैंगवार मामले में प्रदेश सरकार ने जेल अधीक्षक राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आगरा सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डीआर वर्मा को मथुरा भेज दिया गया है। वे फिलहाल मथुरा जेल की भी कमान संभालेंगे। वहीं, इस घटना की जांच के लिए डीआईजी जेल केदारनाथ को मौके पर भेजा गया है। केदारनाथ ने मथुरा जेल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें