फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 7
टी-20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। लेकिन यहां जानिए, ऐसे 6 क्रिकेटरों को जिन्होंने अपनी किफायती गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब 'रुलाया'। इन क्रिकेटरों की लिस्ट में 4 गेंदबाज भारतीय हैं।
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

2 of 7
फटाफट दुनिया के सबसे किफायती गेंदबाजों में एक हैं टीम इंडिया के फिरकी एक्सपर्ट आर अश्विन। श्रीलंका के खिलाफ हालिया सम्पन्न टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में इस गेंदबाज ने 17 डॉट बॉल फेंकी। इन्होंने 4 ओवर में 1 मेडन देते हुए 8 रन दिए और 4 विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

3 of 7
भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी किफायती गेंदबाजों में एक हैं। 2012-13 में बंगलौर में पाकिस्तान के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में इस गेंदबाज ने 19 डॉट बॉल फेंकी थी।

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

4 of 7
बाएं हाथ के तेज गति वाले भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह का पहले टी-20 वर्ल्ड कप में किया गया प्रदर्शन हर किसी भारतीय प्रशंसक के जेहन में आज भी ताजा है। इस गेंदबाज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 डॉट बॉल फेंकी थी।
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

5 of 7
इनसे ऊपर जिम्बाव्‍बे के गेंदबाज क्रिस्‍टोफर अम्फु आते हैं। इन्होंने 2008-09 में कनाडा के खिलाफ एक टी-20 मुकाबले में 21 डॉट बॉल फेंकी थी।
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

6 of 7
यूएई टीम के गेंदबाज मुदास्सार बुखारी भी एक टी-20 मैच में 21 डॉट बॉल के साथ क्रिस्टोफर के साथ बराबरी पर हैं। इन्होंने इसी महीने दुबई में हुए एक मैच नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट के सबसे 'कंजूस' गेंदबाज, रुला दिए बल्लेबाज

7 of 7
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भले ही इन किफायती गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन एशिया के नंबर वन किफायती गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ फरवरी महीने की शुरुआत में सम्पन्‍न हुई टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में जडेजा ने 20 डॉट बॉल फेंकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें