पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में सोमवार को पत्रकारों, जेएनयू के अध्यापकों व छात्रों पर हमला करने का आरोपी विक्रम सिंह चौहान भाजपा नेताओं का करीबी माना जा रहा है। मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहीं। हालांकि पाटियाल हाउस कोर्ट में हुए हमलों के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
गुंडई करने वाला वकील बीजेपी नेताओं का करीबी
2 of 7
पटियाला हाउस कोर्ट में छात्रों पर हमला करते दो वकीलों की तस्वीर मंगलवार को वायरल होती रही, उनमें से एक वकील हूबहू विक्रम सिंह चौहान जैसा है। विक्रम सिंह चौहान ने एनडी टीवी से बातचीत में बताया था कि उसने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार छात्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, हालांकि ये नियंत्रण से बाहर हो गया क्योंकि वकील जेएनयू के अध्यापकों पर भड़क गए। तस्वीर में वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
गुंडई करने वाला वकील बीजेपी नेताओं का करीबी
3 of 7
सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों और छात्रों पर पर हमला करते हुए विक्रम 'देशद्रोही पाकिस्तान जाओ' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगा रहा था। उसका कहना है कि छात्रों ने उस पर हमला किया था। तस्वीरें में विक्रम एक छात्र को पीटते हुए दिख रहा है। विक्रम के साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और जीवीएल नरसिंह राव।
गुंडई करने वाला वकील बीजेपी नेताओं का करीबी
4 of 7
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ विक्रम सिंह चौहान। पटियाला हाउस कोर्ट मामले में पुलिस की लापरवाही के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन
गुंडई करने वाला वकील बीजेपी नेताओं का करीबी
5 of 7
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ विक्रम सिंह चौहान।
विज्ञापन
गुंडई करने वाला वकील बीजेपी नेताओं का करीबी
6 of 7
लाल कृष्ण आडवाणी के साथ विक्रम सिंह चौहान की एक और तस्वीर।