वैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्षेत्ररक्षकों को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के मुकाबले बहुत बढ़िया नहीं माना जाता है। लेकिन टीम इंडिया के कुछ क्षेत्ररक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी क्षेत्ररक्षण क्षमता को साबित किया और विपक्षी बल्लेबाज उनकी ओर शॉट खेलने से डरते हैं।
विज्ञापन
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
2 of 12
अब क्षेत्ररक्षण की बात चली है तो हम आपको आज उन भारतीय क्षेत्ररक्षकों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में कैच लपकने का शतक ही बना दिया। वनडे में कैचों के शतक वाली इस लिस्ट में मैदान में क्षेत्ररक्षण करने वालों के अलावा उन विकेटकीपर्स का भी नाम शामिल करेंगे जो कैच में 100 या उससे ज्यादा कैच लपके हैं।
विज्ञापन
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
3 of 12
वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 52 क्षेत्ररक्षक ऐसे हैं जिन्होंने कैच करने का शतक लगाने का कारनामा किया है। 52 में से 31 मैदानी क्षेत्ररक्षक हैं जबकि 22 विकेटकीपर्स हैं जो लगातार विकेट के पीछे खड़े रहते हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
4 of 12
वनडे में कैच का शतक लगाने वाले 52 क्षेत्ररक्षकों में से 7 भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिसमें 2 विकेटकीपर और 5 मैदानी शामिल क्षेत्ररक्षक हैं। हाल ही संन्यास लेने वाले वीरेंद्र सहवाग और टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने वनडे में 93-93 कैच लपके हैं। युवराज के पास मौका है कि वह कैचों का भी शतक लगा दें लेकिन इसके लिए उन्हें टीम में पहले जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
5 of 12
वनडे में कैचों का शतक लगाने वाले 7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में सबसे निचले यानी सातवें नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जिन्होंने कुल 311 मैचों की 309 पारियों में 100 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
6 of 12
कैचों का शतक लगाने वाले 7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में छठे नंबर पर हैं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना का जिन्होंने कुल 223 मैचों की 220 पारियों में 100 कैच लपकने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने यह शानदार शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच मे लगाया था। हालांकि भारत यह मैच और सीरीज दोनों ही हार गया।
विज्ञापन
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
7 of 12
7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में पांचवें नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया जिन्होंने 140 मैचों की 139 पारियों में 110 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही 44 बार स्टंप आउट किया।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
8 of 12
कैचों का शतक लगाने वाले 7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में चौथे नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जिन्होंने कुल 344 मैचों की 269 पारियों में 124 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
9 of 12
वनडे में 7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में तीसरे नंबर पर आते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर जिन्होंने रिकॉर्ड 463 मैचों की 456 पारियों में कुल 140 कैच लपके हैं और 7 भारतीयों में तीसरे पायदान पर हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
10 of 12
भारत की ओर से ओवरऑल सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन। अजहर ने 334 मैचों की 332 पारियों में 156 कैच लपके हैं। वह टीम इंडिया की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले मैदानी क्षेत्ररक्षक भी हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
11 of 12
अब बात वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय क्षेत्ररक्षक की। पहले नंबर पर हैं टीम इंडिया के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी। धोनी 270 मैचों की 266 पारियों में 254 कैच लपके हैं। इसके अलावा उन्होंने 88 स्टंप आउट भी किए। इस तरह से उन्होंने अपने करियर में 342 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
12 of 12
वैसे सबसे ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है जिन्होंने 448 वनडे मैचों की 443 पारियों में 218 कैच लपके हैं। दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 375 मैचों की 372 पारियों से 160 कैच लपके हैं। विकेटकीपर्स में एडम गिलक्रिस्ट ने 287 मैचों की 281 पारियों में 417 कैच लपके।