यूं तो टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों का खेल होता है और इसमें बल्लेबाजों के संयम का भी टेस्ट होता है कि वह कितनी देर तक अनुशासित होकर बल्लेबाजी कर पाता है। वनडे और अब टी-20 जैसे फटाफट क्रिकेट के आ जाने से टेस्ट में भी बल्लेबाजी तेज हो गई है। टेस्ट में तूफानी बल्लेबाजी करने के मामले में वीरेंद्र सहवाग का कोई जवाब नहीं है। उन्हीं की देखादेखी अन्य बल्लेबाजों ने टेस्ट में बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए और सभी टीमें विस्फोटक बल्लेबाज रखने लगी हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
2 of 8
टेस्ट में तूफानी बल्लेबाजी पहले भी खेले जाते रहे हैं लेकिन इसका असली क्रेज 90 के दशक के बाद आया है और रन बनाने की रफ्तार भी बढ़ी है। हम यहां बात कर रहे हैं टेस्ट में सबसे बड़ा शॉट यानी छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की। टेस्ट का इतिहास 130 साल से भी ज्यादा पुराना है लेकिन इस दौरान सिर्फ 2 बल्लेबाज ही अपने करियर में छक्कों का शतक ठोंक सके हैं जिसमें तो एक पिछले हफ्ते ही लगा है।
विज्ञापन
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
3 of 8
तो आप यह समझ गए होंगे कि आज हम आपको उन धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 5 दिन चलने वाले मैचों में भी छक्का जड़कर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों को। यही वो 5 बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने-अपने टेस्ट करियर में 90 से ज्यादा छक्के जड़े हैं।
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
4 of 8
शुरुआत निचले क्रम से करते हैं। टेस्ट में एक के बाद एक विस्फोटक पारी खेलने का जन्मदाता टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अपने करियर में सहवाग (2001-13) ने 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में 91 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
5 of 8
टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कॉलिस। कॉलिस ने 1995 से 2013 तक के करियर में 166 मैचों की 280 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
6 of 8
वर्तमान समय में क्रिस गेल (2000-14) विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टेस्ट में सर्वाधिक छक्का जड़ने के लिहाज से तीसरे नंबर पर गेल आते हैं जिन्होंने 103 मैचों की 182 पारियों में 98 छक्के ठोंके हैं। वह भी इस लिस्ट में शतक लगाने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं और उनके पास यह मौका भी है क्योंकि वह अभी भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
7 of 8
अब बात करते हैं टेस्ट में छक्कों के शतकवीरों की। रविवार को डुनेडिन में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने 2 छक्के जड़े और इन 2 छक्कों के सहारे छक्कों का शतक ठोंक दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
टेस्ट में 'छक्कों' के 'बेताज बादशाह', ये रहे 5 धुरंधर बल्लेबाज
8 of 8
टेस्ट में सबसे पहले छक्कों का शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने। विकेटकीपर-बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने 1999 से 2008 के बीच 96 मैच खेले जिसमें 137 पारियों में 100 छक्के लगाए। उन्होंने 2008 में यह रिकॉर्ड बनाया था और उनके इस रिकॉर्ड के 7 साल बाद छक्कों का शतक लगा है टेस्ट में।