आप मानो या ना मानो लेकिन यह सच है कि टेस्ट क्रिकेट का यह बल्लेबाज जो अपनी टीम का कप्तान भी है वो शतक लगाकर तुरंत आउट हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
2 of 8
इस बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 9 शतक लगाए हैं जिसमें 6 बार वह शतक लगाने के बाद अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और आउट हो गए।
विज्ञापन
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
3 of 8
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड तो बनाए लेकिन अपनी पारी को और आगे नहीं खींच सके।
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
4 of 8
कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने टेस्ट करियर में अब तक 9 शतक जड़े हैं जिसमें 8 शतक तो एशियाई धरती पर निकले हैं। और इन 9 में से 6 शतक में वह 102 से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
5 of 8
कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने 9 में से 3 शतकीय पारी के दौरान नाबाद 161, 135 और नाबाद 133 रनों की पारी खेली है, लेकिन इसके अलावा जो 6 अन्य शतक लगाए हैं उसमें वह 100, 101, नाबाद 101, 102, 102 और 102 रन ही बना पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी वह 102 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
6 of 8
कप्तान मिस्बाह की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे ही उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है। 40 के पार पहुंचने के बाद वह 4 टेस्ट शतक जमा चुके हैं। मिस्बाह 40 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नबंर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
7 of 8
पाक टीम के बुजुर्ग कप्तान मिस्बाह 41 के पार शतक लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज हैं। वैसे देखा जाए तो 1981 में ज्यॉफ बॉयकॉट ने उम्र के इस पड़ाव पर शतक जमाया था। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में कुल 197 गेंदें खेली जिसमें तेज गेंदबाजों के 125 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बन पाए जबकि 111 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। जबकि स्पिन पर 72 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए और 41 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।
शतक लगाकर आउट हो जाता है टेस्ट का यह दिग्गज बल्लेबाज
8 of 8
हालांकि मिस्बाह ने इस शतक के साथ कप्तान के रूप में अपना सातवां शतक लगाते हुए इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही 10 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले वह पाक के पहले टेस्ट कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले कप्तान इंजमाम-उल-हक ने फैसलबाद टेस्ट की दोनों पारियों में आखिरी बार शतक लगाया था।