फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
1 of 16
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में मनीष पांडे ने अपने वनडे करियर की शुरुआत कर ली। वह इससे पहले एक ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके थे। लंबे इंतजार के बाद उन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका मिला। उन्होंने इस नायाब मौका को हाथ से जाने नहीं दिया और शानदार बल्लेबाजी कर भुना लिया।
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

2 of 16
मनीष पांडे अपने वनडे मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तो उस समय टीम इंडिया गहरे संकट में थी। महज 82 रन पर भारत के 4 विकेट गिर चुके थे और टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में मनीष ने संयम नहीं खोया और अर्धशतक लगाने के साथ ही केदार जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

3 of 16
मनीष पांडे अपने पहले ही वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट ‌कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। आइए, जानते हैं उस दिलचस्प उपलब्धि के बारे में जिसमें मनीष के साथ-साथ और कौन-कौन से भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेलने का कारनामा कर दिखाया।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

4 of 16
इस लिस्ट में जानकारी अपने पहले ही वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी के आधार पर दी गई है। 23 जनवरी, 1997 को विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने द‌क्षिण अफ्रीका के अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मैच में 55 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

5 of 16
प्रवीण आमरे ने भी अपने पहले ही मैच में अर्धशतक ठोंक दिया था और 55 रनों की पारी खेली थी। कोलकाता में आमरे ने 10 नवंबर, 1991 को दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ अपने करियर का शानदार आगाज किया था।
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

6 of 16
अमय खुरसिया ने भी अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने 30 मार्च, 1999 को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

7 of 16
टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। जडेजा ने 8 फरवरी 2009 को अपने वनडे करियर का आगाज किया था, उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला और 77 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में जडेजा नीचे क्रम से चौथे नंबर पर हैं।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

8 of 16
बल्लेबाज अंबाती रायडू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 24 जुलाई, 2013 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया और नाबाद 63 रन बनाकर उसे यादगार बना दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ रायडू का बल्ला खूब चलता है और इस बार अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में उन्होंने गजब की बल्लेबाजी कर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

9 of 16
रमन लांबा भी अपने पहले ही वनडे मैच में बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। उन्होंने 7 सितंबर, 1986 को जयपुर में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

10 of 16
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय चयनकर्ता संदीप पाटिल ने भी अपने करियर की शुरुआत विस्फोटक अंदाज में की थी। उन्होंने 6 दिसंबर, 1980 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

11 of 16
भारतीय वनडे टीम के पहले कप्तान अजित वाडेकर ने भी अपने पहले ही वनडे में अर्धशतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया। अपने पहले ही वनडे में अर्धशतक ठोंकने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 13 जुलाई, 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 67 रनों की पारी खेली। 41 साल पहले खेली गई यह पारी आज भी पांचवीं सबसे बड़ी पारी बनी हुई है।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

12 of 16
अपने पहले ही वनडे में अर्धशतक के साथ-साथ सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में मनीष पांडे चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 14 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में संकट के समय यह साहसिक पारी खेली। मनीष ने 86 गेंदों में 71 रन बनाए और टीम को संकट से बाहर निकाला।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

13 of 16
अपने पहले ही वनडे में 70 से ज्यादा का स्कोर करने के मामले में सिर्फ चार भारतीय बल्लेबाज ही इस मुकाम को हासिल कर सके हैं। मनीष पांडे के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी इस कतार में हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सिद्धू ने 9 अक्टूबर, 1987 को अपना पहला वनडे मैच खेला था और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आगाज करते हुए 73 रनों की पारी खेली।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

14 of 16
अपने पहले ही वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे स्‍थान पर है ब्रजेश पटेल। पटेल ने 13 जुलाई, 1974 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 82 रन बनाए और दिलचस्प यह कि इसके लिए सबसे कम 78 गेंदों का ही सामना किया।

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

15 of 16
वनडे कर‌ियर में इससे बेहतर आगाज क्या होगा जब कोई बल्लेबाज अपने पहले ही मैच में अर्धशतक ठोंक दे। पहले ही मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड है रॉबिन उथप्‍पा के नाम। उथप्‍पा ने 15 अप्रैल, 2006 को इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का पदार्पण किया और उसमें 86 रनों की पारी खेली। अपने पहले ही वनडे में खेली गई यह सबसे बड़ी पारी का भारतीय रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा

16 of 16
वनडे करियर के अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही सबसे बड़ी पारी खेलने की सूची में भारत के 12 बल्लेबाज हैं। सबसे दिलचस्प त‌थ्‍य यह है कि इन 12 में से 4 बल्लेबाज आज की तारीख में सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम इंडिया में अंदर-बाहर होते रह रहे हैं। साथ ही इन 4 में 3 बल्लेबाज तो इस समय टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें