मजबूत कही जाने वाली भारतीय बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम कई बार विदेशी धरती पर बुरी तरह से नाकाम हो जाता है। तो ऐसे में मध्य क्रम पर दबाव बनता है कि वे टीम को संकट से बाहर निकालें। कई बार बल्लेबाज टीम को संकट से बाहर निकालने में कामयाब हो जाते हैं तो कई बार नाकाम। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान भारत का शीर्ष क्रम 2 बार लड़खड़ाया तो मध्य क्रम ने ही उसे संकट से उबारा।
विज्ञापन
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
2 of 13
तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में अंबाती रायडू ने शतक लगाते हुए टीम को दो सौ के पार पहुंचाया और टीम की जीत के नायक बने। फिर तीसरे मैच में भी भारत शीर्ष क्रम की नाकामी की वजह से संघर्ष कर रहा था तो ऐसे में महज 3 वनडे का अनुभव रखने वाले युवा बल्लेबाज केदार जाधव छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और शानदार शतक लगाकर टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां से उसके हारने की संभावना खत्म हो गई।
विज्ञापन
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
3 of 13
केदार जाधव छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने शानदार शतक ठोंक दिया। उन्होंने वनडे में सबसे तेज शतक यानी सबसे कम मैचों में खेलने के बाद ठोंकने का भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। वह छठे या उससे निचले क्रम पर शतक जमाने वाले भारतीय टीम के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
4 of 13
आइए, जानते हैं वनडे मुकाबले में छठे या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए कौन-कौन से भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है। 6 बल्लेबाजों में से पहला कारनामा आज से 32 साल पहले इसी अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक भारतीय बल्लेबाज ने बनाया था।
विज्ञापन
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
5 of 13
शुरुआत 1983 में लगे उस ऐतिहासिक शतक से करते हैं जब संकट में घिरी टीम इंडिया को इसी शतक ने संकट से उबारा और इसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्ल्ड चैंपियन बन गया। आपको याद आ गया होगा कपिल देव के बल्ले से निकली वो ऐतिहासिक पारी।
विज्ञापन
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
6 of 13
कपिल देव ने 1983 में वर्ल्ड कप के लीग चरण के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ उस समय बल्लेबाजी करने आए जब महज 17 रन पर टीम के 5 विकेट गिर गए थे। ऐसे में भारतीय कप्तान कपिल ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के लगाए। छठे नंबर पर आकर वनडे में शतक लगाने वाले कपिल भारत के पहले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
7 of 13
कपिल देव के बाद आलराउंडर अजय जडेजा ने 17 अगस्त, 1997 को कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 119 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौका और एक छक्का लगाया था।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
8 of 13
भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी छठे नंबर से एक क्रम नीचे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। 14 सितंबर, 2002 को कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्के लगाए।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
9 of 13
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना और शतक ठोंकना आसान नहीं होता। इस नंबर पर आने वाला बल्लेबाज के पास या तो गेंद खेलने को काफी कम होती है या टीम संकट में होती है। सुरेश रैना छठे नंबर पर आकर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 जनवरी, 2010 को ढाका में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 106 रनों की शतकीय पारी खेली।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
10 of 13
विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने सातवें नंबर पर आते हुए शानदार शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। केदार जाधव के शतक से 4 साल पहले पठान ने 23 जनवरी, 2011 को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आतिशी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने महज 70 गेंदों में 105 रनों की पारी खेल डाली। अपने इस शतक में उन्होंने 8 चौके के अलावा 8 छक्के भी लगाए।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
11 of 13
केदार जाधव ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ छठे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वह छठे नंबर पर शतक लगाने वाले सबसे नए और छठे बल्लेबाज हैं। 87 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाने वाले जाधव ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्के भी लगाए।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
12 of 13
छठे नंबर पर अजय जडेजा और सातवें नंबर पर यूसुफ पठान ने साहसिक बल्लेबाजी करने के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक लगाया। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इन दोनों बल्लेबाजों का शतक टीम के लिए बेकार साबित हुआ।
वनडे में निचले क्रम पर शतक लगाने वाले 6 'पुछल्ले' भारतीय बल्लेबाज
13 of 13
छठे या सातवें नंबर पर भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में अब तक 6 शतक लगाए हैं जिसमें 3 बार टीम इंडिया को हार मिली और 3 में जीत। दिलचस्प बात यह है कि इन 6 में से 3 बार जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए। भारत को जिन तीन मैचों में जीत मिली वो सभी के सभी जिम्बाब्वे के खिलाफ ही मिली। कपिल देव, मोहम्मद कैफ और केदार जाधव का शतक ही टीम को जीत दिलाने में कारगर साबित हुआ।