महेंद्र सिंह धोनी के खास गेंदबाजों में शुमार मोहित शर्मा के लिए वही दिन करियर का सबसे खराब बन गया जिसे भारतीय कप्तान के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा था। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह वनडे सीरीज हर हाल में जीतनी थी लेकिन पांचवें वनडे में गेंदबाज लय से भटके नजर आए और सवा चार सौ से ज्यादा रन लुटा दिए।
विज्ञापन
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
2 of 10
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर का यह 26वां वनडे मैच था लेकिन इस मैच में उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। शुरुआत से ही उनके साथ गड़बड़ होता रहा। आइए, जानते हैं कि किन-किन बातों के लिए मोहित इस मैच को जीवन में कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
3 of 10
मोहित शर्मा वनडे में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उन पर जमकर निशाना साधा। धोनी ने उन्हें 7 ओवर ही डालने का मौका दिया लेकिन उन्होंने 12 की इकोनॉमी औसत से 84 रन लुटा दिए। इसके साथ ही वह वनडे में कम से कम 7 ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
4 of 10
मोहित शर्मा ने मैच में 7 ओवर ही किए और इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी दे डाले जो मैच में दूसरे सबसे ज्यादा चौके-छक्के देने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 12 चौके और 6 छक्के दिए, लेकिन मोहित ने तो सिर्फ 7 ओवर ही किए थे और 14 बार गेंद सीमा रेखा के पार गई।
विज्ञापन
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
5 of 10
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने इस मैच में 7 ओवर में 84 रन लुटाए और सिर्फ 13 गेंदें ही डॉट बॉल डाल सके।
विज्ञापन
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
6 of 10
इसके अलावा अफ्रीकी पारी के दौरान 3 बल्लेबाजों ने अपने-अपने माइलस्टोन को छुआ। हाशिम अमला जो सीरीज में नाकाम रहे लेकिन पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहित शर्मा पर चौका जड़कर वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने का कीर्तिमान बना दिया। हालांकि उन्होंने इसी ओवर में अमला का विकेट झटक लिया था।
विज्ञापन
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
7 of 10
मोहित शर्मा के ओवर में ही ओपनर क्विंटन डी कॉक ने अपना 8वां वनडे शतक पूरा किया जो भारत के खिलाफ लगातार 9 पारियों में 5वीं सेंचुरी भी बनाई। कॉक ने इसके साथ ही सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया।
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
8 of 10
अफ्रीकी टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स ने भी इस मैच में शानदार शतक लगाया। सीरीज में तीसरा शतक लगाने वाले डीविलियर्स ने भी मोहित के ही ओवर में अपना 24वां शतक पूरा किया।
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
9 of 10
ऐसा नहीं है कि सिर्फ मोहित शर्मा के लिए यह मैच बेहद बुरा साबित हुआ। मोहित के अलावा भुवनेश्वर कुमार के लिए भी यह मैच बेहद खराब रहा। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 106 रन दे डाले जो वनडे इतिहास में किसी गेंदबाज का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।
'बेचारे' मोहित का सबसे बुरा दिन, भुवी दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज
10 of 10
भुवनेश्वर कुमार के लिए भी इस मैच को जल्द भुलना आसान नहीं होगा। 10 ओवर में 106 रन देने के साथ ही 12 चौके और 6 छक्के लुटा दिए। एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एम लुइस ने नाम दर्ज है जिन्होंने 10 ओवर में एक भी सफलता के बगैर 113 रन दे दिए थे, तब भी दक्षिण अफ्रीका की ही टीम थी सामने।