ऐसे में अब जब खबर आ रही है टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और 'रन मशीन' विराट कोहली की उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से नहीं बन रही है। दोनों में लंबे समय से बातचीत नहीं होने की भी खबर है। कहा यह भी जा रहा है क्रिकेट और सिनेमा की यह हॉट जोड़ी जल्द ही टूटने वाली है। अगर ऐसा होता है तो कोहली टीम इंडिया के अगले युवराज सिंह हो जाएंगे। (संकलन और प्रस्तुति- सुरेंद्र वर्मा)
विज्ञापन
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
2 of 11
अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस से पहले विराट कोहली कई और हसिनाओं के साथ रोमांस कर चुके हैं। उनकी ढेरों प्रेमिकाओं में दक्षिण फिल्मों की अभिनत्री तमन्ना भी शामिल हैं। वहीं धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के भी प्रेम के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। हेजल कीच से सगाई से पहले उनका किम शर्मा, प्रीति जिंटा, प्रीति झिंगियानी और दीपिका पादुकोण के अलावा कई और लड़कियों से खूब रोमांस चला, लेकिन ढेरों माशूकाओं का दिल तोड़कर वह आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
3 of 11
युवराज सिंह और विराट कोहली के उलट टीम इंडिया में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर हैं जिन्होंने किसी एक लड़की को दिल दिया और उसी के होकर रह गए। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है तेज गेंदबाज वरुण आरोन का। भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार वरुण ने फरवरी की पहली तारीख को कभी क्लासमेट रही गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली।
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
4 of 11
वरुण आरोन ही एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने बचपन के प्यार से किया हुआ अपना वादा निभाया है। यह लिस्ट भी उसी तरह से लंबी है जितनी लंबी हमारे दिलफेंक क्रिकेटरों की है। एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के उन वर्तमान क्रिकेटरों पर, जो देश में सितारा छवि हासिल करने के बाद भी अपने बचपन के या अपने वर्षों पुराने प्यार को नहीं भूले और उसे अपना जीवनसाथी चुन लिया।
विज्ञापन
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
5 of 11
शुरुआत, वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। यूं तो उनका भी नाम कुछ तारिकाओं से जुड़ा लेकिन उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना बचपन की दोस्त साक्षी को। दोनों ने रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढ़ाई की। उनकी मुलाकात वहीं उसी स्कूल में हुई। साक्षी बाद में देहरादून आ गईं तो धोनी रांची में खेलते हुए भारतीय टीम के कप्तान बन गए। स्टार बनने के बाद उन्होंने 4 जुलाई, 2007 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
विज्ञापन
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
6 of 11
टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले अंजिक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के बाद अपनी पुरानी दोस्त राधिका धोपावकर के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। बेहद कम बोलने वाले और शर्मिले क्रिकेटर रहाणे अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा नहीं बताते। दोनों ने 2014 में मुंबई में सितंबर में शादी कर ली।
विज्ञापन
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
7 of 11
सुरेश रैना का भी नाम मीडिया में कुछ लड़कियों के साथ आया लेकिन उन्होंने जीवनसाथी बनाया अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी को। रैना ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप खेलने के बाद 3 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों की मां आपस में पक्की सहेली थीं जो बाद में रिश्तेदार बन गईं। प्रियंका मेरठ की रहने वाली हैं।
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
8 of 11
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन इस लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है। उन्होंने बचपन की दोस्त रागिनी शर्मा के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है। जमशेदपुर कोर्ट में शादी करने वाला यह जोड़ा बचपन के साथी हैं और लोयोल स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं।
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
9 of 11
बेहतरीन बल्लेबाज मनोज तिवारी भारतीय क्रिकेट के उन अनलकी क्रिकेटरों में से हैं जिन्हें मौका मिला लेकिन चोट ने उनके करियर पर ग्रहण लगा दिया। मनोज ने जुलाई 2013 को हावड़ा की रहने वाली सुष्मिता रॉय से शादी कर ली। दोनों बचपन के दोस्त तो नहीं हैं लेकिन 6 साल का लंबा रोमांस चलने के बाद परिणय सूत्र में बंध गए। इनकी मुलाकात दोनों के एक अन्य दोस्त के घर न्यू इयर पार्टी के दौरान हुई थी, फिर दोनों के बीच प्यार भी हो गया।
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
10 of 11
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा का नाम यूं तो सोफिया हयात के साथ कुछ समय के लिए जुड़ा, लेकिन उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाया रितिका सचदेह को। दोनों के बीच 7 साल का लंबा रोमांस चला। पिछले साल उन्होंने आईपीएल से तुरंत पहले सगाई की और साल के अंत में 12 दिसंबर को सात फेरे ले लिए। स्पोर्टस मैनेजमेंट देखने वाली रितिका उनके अंतराराष्ट्रीय मैच देखने के साथ-साथ घरेलू मैच भी देखने जाती रही हैं।
ये क्रिकेटर्स साबित हुए 'पक्के प्रेमी', बचपन की गर्लफ्रेंड से की शादी
11 of 11
लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे हरभजन सिंह ने भी गीता बसरा के साथ किया वादा निभाया। दोनों में कई साल प्रेम-संबंध रहे और बीच-बीच में इस जोड़ी के टूटने की खबर भी आई लेकिन सारे कयासों पर विराम लगाते हुए पिछले साल 29 अक्टूबर को एक-दूजे के हो गए।