वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया क्रिकेट के अपने सबसे बड़े खिताब बचाने के अभियान में उतरने से पहले आखिरी बार अपने घर में वनडे सीरीज खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल वर्ल्ड कप से पहले भारत वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलेगा जिसका पहला मैच बुधवार को कोच्चि में खेला जाना है।
विज्ञापन
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
2 of 10
कोच्चि में होने वाले दिन-रात के मुकाबले में विंडीज टीम एक साल के अंदर दूसरी बार इस मैदान पर वनडे मैच खेलने जा रही है। विंडीज ने 2013 में भारत के खिलाफ वनडे मैच खेला था।
विज्ञापन
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
3 of 10
हालांकि 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारी बारिश के आसार हैं। इससे पहले 2010 में यहां पर बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक भी गेंद डाले बगैर मैच रद कर दिया गया था।
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
4 of 10
आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पायदान पर काबिज भारत सीरीज में जीत से शुरुआत करना चाहेगा। भारत अगर यह सीरीज जीत जाता है तो उसकी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रहेगी। भारत पिछले महीने इंग्लैंड दौरे में वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी। और वह अपने घर में भी सीरीज कब्जाने उतरेगा।
विज्ञापन
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
5 of 10
आर अश्विन की अनुपस्थिति में भारतीय फिरकी गेंदबाजी का जिम्मा अमित मिश्रा पर रहेगा। अगर 'चाइनामैन' शैली के गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका मिलता है तो वह प्रथम श्रेणी मैच खेले बगैर अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।
विज्ञापन
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
6 of 10
तेज गेंदबाजी में भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी पर बड़ा दारोमदार रहेगा। उमेश यादव को अगर इस मैच में मौका मिलता तो वह शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहेंगे।
विज्ञापन
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
7 of 10
बल्लेबाजी में रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के साथ पारी का आगाज करेंगे। जबकि विराट कोहली, अंबाती रायडु, सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मध्यक्रम में बल्लेबाजी को मजबूत आधार देंगे। इनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा भी दोहरी भूमिका में होंगे।
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
8 of 10
जहां तक मेहमान विंडीज टीम का सवाल है तो सीरीज से पहले दोनों अभ्यास मैच हारने के बाद उस पर खासा दबाव है। हालांकि उसके पास भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। क्रिस गेल की अनुपस्थिति में डेरेन ब्रॉवो, मार्लोन सैमुअल्स, कीरोन पोलार्ड और दिनेश रामदीन जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं।
बारिश नहीं हुई तो कोच्चि में होगी रनों की 'बारिश'
9 of 10
वेस्टइंडीज को रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन की अनुपस्थिति अखर सकती है। सीरीज से तुरंत पहले उन्हें उनकी संदिग्ध गेंदबाजी शैली के कारण टीम से हटा दिया गया। तेज गेंदबाजी की कमान जेसन होल्डर, रवि रामपॉल, केमोर रोच और जेरोम टेलर के कंधों पर है। फिरकी गेंदबाजी के लिए सुलेमान बेन को बुलाया गया है।
कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन विंडीज के बल्लेबाज अगर फॉर्म में आ गए तो मैच का पलड़ा दोनों तरफ झुक सकता है। यह मैदान अपेक्षाकृत छोटा है, अगर यहां बारिश ने खलल नहीं डाला तो रनों की बारिश हो सकती है।