फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

विज्ञापन
1 of 7
एशिया कप में पहली बार एशिया की सभी दिग्गज क्रिकेट टीमें वनडे के बजाए टी-20 में एक-दूसरे को चुनौती देंगी। अपनी तरह के इस पहले टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया इस अभियान के दौरान अपने कई दमदार खिलाड़ियों के भरोसे होगी।
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

2 of 7
भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन के अलावा विराट कोहली, सुरेश रैना के साथ-साथ युवराज सिंह से भी बड़े योगदान की आस रहेगी। युवराज लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं और अभी अपने फॉर्म की तलाश कर रहे हैं लेकिन वह कभी भी लय में लौट सकते हैं और वह जब भी लय में लौटे विपक्षी टीम की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

3 of 7
फिलहाल आज हम आपको अपने पुराने लय की तलाश में जुटे युवराज सिंह के उस कारनामें के बारे में बताने जा रहे हैं। युवराज के नाम फटाफट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने के लिए विराट कोहली और आर अश्विन में जंग छिड़ सकती है। साथ ही अगर युवराज खुद एशिया कप में मैच जीताऊ पारी खेलते हैं तो कोहली और अश्विन को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लंबा वक्त लग सकता है।

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

4 of 7
'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह टी-20 में टीम इंडिया के सबसे सफल क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 6 तो पिछले 3 हफ्ते के अंदर ही खेल लिए। इन 6 मैचों में वह एक बार भी मैन ऑफ द मैच नहीं बने। यानी कि शुरुआती 40 मैचों में वह 7 बार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने जो दिखाता है कि वह कैसे इतने कामयाब हैं।
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

5 of 7
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज सिंह ने सबसे कम खेलकर सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने का रिकॉर्ड बनाया है। वह 40 मैचों में ही 7 बार मैन ऑफ द मैच बन गए थे जो एक रिकॉर्ड है, साथ ही वह सबसे ज्यादा ऐसा सम्मान पाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। अब यह रिकॉर्ड कोहली और अश्विन के निशाने पर आ गया है। दिलचस्प यह है कि एशिया कप में तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे भी।
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

6 of 7
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं उतरे थे लेकिन अब 3 हफ्ते की छुट्टी के बाद जब वह मैदान पर उतरेंगे तो एक बार फिर जलवा दिखाना चाहेंगे। कोहली ने अपने करियर में 5 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है और उनके पास युवी का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

7 of 7
विराट कोहली के अलावा टीम की जीत के ट्रंप कार्ड बन चुके फिरकी गेंदबाज आर अश्विन भी इस रेस में हैं। उन्होंने इस खेल में 3 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में वह मैन ऑफ द मैच बने थे। हालांकि वह युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी से 4 अवार्ड दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें