फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका से क्या गजब का बदला लिया और वो भी महज 6 दिनों के अंदर। यह ऐसा हिसाब है जो क्रिकेट के मैदान पर विरले ही होता है। हम यहां भारत की जीत से बदला लेने की बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

2 of 7
आप टीम इंडिया के उस रोमांचक बदले के बारे में जानें इससे पहले हम आपको यह बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी फिरकी गेंदबाज ने शुरुआती 6 ओवर के अंदर 4 विकेट झटक लिए। आर अश्विन से पहले कैरेबियाई गेंदबाज सुलेमान बेन ने 2009-10 में 3 रन देकर 4 विकेट झटके थे जिम्बाब्वे के।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

3 of 7
भारतीय टीम को पुणे में श्रीलंका के हाथों सीरीज के पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस हार का बड़ा कारण मैच में भारतीय बल्लेबाजों का एकदम से फ्लॉप हो जाना रहा। मैच में भारत की शुरुआत इस कदर खराब रही थी कि उसे पहले ही ओवर में 2 झटके लग गए थे। खराब शुरुआत के बाद टीम उस मैच में 101 रन बनाकर आउट हो गई थी।

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

4 of 7
पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद वर्ल्ड नंबर वन बनी टीम इंडिया के इस लचर प्रदर्शन की खूब आलोचना भी हुई लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने खासकर आर अश्विन ने कमाल दिखाते हुए उस हार का बदला इस मैच में ले ही लिया। भारत को पुणे में पहले ही ओवर में दोहरा झटका लगा तो श्रीलंका को विशाखापत्तनम में अश्विन ने पहले ही ओवर में दोहरा झटका देकर उस दिन का बदला ले लिया।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

5 of 7
पुणे में श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुसान रजीता ने पहले ही ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया था तो इसके 6 दिन बाद ही इसी सीरीज में आर अश्विन ने भी टीम इंडिया के लिए जबरदस्त अंदाज में गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। उनका कहर इस कदर रहा कि उन्होंने 3 ओवर में एक मेडन के साथ 5 रन देकर 4 विकेट भी निकाल लिए।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

6 of 7
आर अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने कुछ इस कदर गेंदबाजी की कि टीम के अन्य गेंदबाज भी लय में आ गए और उन्होंने 8 ओवर के अंदर श्रीलंका के 6 विकेट झटक लिए। श्रीलंकाई टीम इससे पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 10 ओवर से पहले अपने 6 विकेट खो दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

7 of 7
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में ऐसा कहर ढाया कि श्रीलंका की पूरी टीम अपने कोटे के 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 82 रन पर आउट हो गई। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका का सबसे छोटा स्कोर भी है। इससे पहले उसका छोटा स्कोर 87 रन था जो 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें