फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

विज्ञापन
1 of 10
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 5 सितंबर को मोहाली में हुआ, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन के बूते जीत हासिल की। अब उसकी नजर बंगुलुरू टेस्ट जीतने की है। लेकिन खराब मौसम के चलते मैच रद्द होने की संभावना प्रबल है। चलिए जानते हैं, दोनों के बीच हुए 5 रोमांचकारी मैचों की 5 रोचक कहानियां।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

2 of 10
सबसे पहले बात करते हैं, अप्रैल 2008 में कानपुर में हुए सीरीज के तीसरे मैच की। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह पहला मैच था। इसमें धोनी की टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सौरव गांगुली और मैन ऑफ द सीरीज हरभजन सिंह चुने गए। इस मैच के बाद ऐसा कहा गया कि धोनी पिच क्यूरेटर को पैसे दिए।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

3 of 10
दरअसल, हुआ यूं कि यह मैच मात्र 3 दिनों में ‌खत्म हो गया और तीन मैचों की सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई। अफ्रीकी टीम की बागडोर ग्रैम स्मिथ के पास थी। इस मैच के बाद कप्तान धोनी पिच क्यूरेटर को 10 हजार रुपए देकर चर्चा में आए थे। बाद में मामला काफी तूल भी पकड़ा था।

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

4 of 10
दूसरा सबसे रोमांचित मैच था इसी सीरीज (2008) का पहला मैच जो चेन्नई में हुआ। यह मैच हालांकि दर्शकों के लिए काफी बोर रहा क्योंकि दोनों टीमों की ओर से कुल 1498 रन (दक्षिण अफ्रीकी की पहली पारी में 540 रन और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 331 रन, जबकि भारत की पहली पारी में 627 रन) बने। लेकिन मैच की असली कहानी कुछ और ही थी।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

5 of 10
दरअसल, इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्रिपल सेंचुरी (319 रन) लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

6 of 10
अब बात करते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए सबसे सनसनीखेज मैच की। वर्ष 2001 में पोर्ट एलिजाबेथ में हुए उस टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा और उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

7 of 10
आईसीसी के तत्कालीन रेफरी स्व. डेनिस के फैसले से सचिन के अलावा प्रभावित होने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी कप्तान सौरभ गांगुली, ओपनर वीरेंद्र सहवाग, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, बल्लेबाज शिव सुंदर दास और विकेटकीपर दीप दासगुप्ता थे। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत गई थी।

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

8 of 10
अगला रोमांचित मैच है दिसंबर 2013 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुआ पहला टेस्ट मैच। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस मैच में दोनों टीम की ओर से 2-2 शतक लगे थे। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, एबी डीविलियर्स और फैफ डु प्लेसिस। लेकिन इस मैच की एक और रोचक बात बताना अभी भी बाकी है।

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

9 of 10
इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान ने जैक कॉलिस को पगबाधा आउट करके करियर के 300 विकेट पूरे किए और वह भी सिर्फ 89 टेस्ट मैचों में। उन्होंने इस मैच में कुल 5 विकेट (पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट) झटके थे।
विज्ञापन

IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां

10 of 10
आखिरी और पांचवां रोमांचकारी मैच भी सचिन तेंदुलकर से ही जुड़ा है। नवंबर 1996 में अहमदाबाद हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहली बार भारत को पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत नसीब हुई थी। उस मैच में भारत के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें