अपनी टीम को वर्ल्ड कप 2015 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस गेंदबाज का नया कारनामा जानिए। जिसके बल पर इनकी खास क्लब में इंट्री हुई है।
विज्ञापन
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
2 of 8
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रविवार को पर्थ के वाका मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन 160.4 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस फर्राटा गेंद के साथ ही वह दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।
विज्ञापन
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
3 of 8
रविवार को मिचेल स्टार्क की 21वें ओवर की चौथी गेंद 160 .4 किमी ( 99.7 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से निकली। टेस्ट क्रिकेट में इतनी तेज रफ्तार की गेंद अब तक किसी ने नहीं फेंकी है। उनसे पहले केवल चार अन्य तेज गेंदबाज अधिकृत तौर पर 160 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंद कर चुके हैं।
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
4 of 8
आइए जानते हैं, मिचेल स्टार्क से पहले क्रिकेट जगत में फर्राटा गेंद फेंकने में किस-किस का नाम आता है। यह भी जानिए कौन है फर्राटा किंग।
विज्ञापन
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
5 of 8
सबसे पहले तेज गति (160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा) से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जैफ थामसन के नाम है। 1973 में क्रिकेट जगत में पदार्पण करने वाले यह 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
विज्ञापन
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
6 of 8
ऑस्ट्रेलियाई टीम के ही गेंदबाज ब्रेट ली भी 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
विज्ञापन
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
7 of 8
कंगारू टीम के ही एक और गेंदबाज शॉन टैट भी 161.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
एक कारनामे से इस युवा गेंदबाज की खास क्लब में हुई इंट्री
8 of 8
ये हैं फर्राटा किंग। तेज गति से गेंद फेंकने वाले इन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के साथ पाकिस्तान के शोएब अख्तर इकलौते गेंदबाज हैं। इन्होंने सर्वाधिक 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। यह रिकॉर्ड शोएब ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ष 2003 में बनाया था।