फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

Sun, 15 Feb 2015 09:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फरवरी माह में हुए वर्ल्ड कप 1992 में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया था। भले ही पाकिस्तान टीम भारत को नहीं हरा पाई लेकिन वर्ल्ड कप अपने नाम जरुर किया। फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

2 of 8
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह पहला वर्ल्ड कप था। इस मैच में सचिन ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 54 रन पर आखिर तक नाबाद रहे। सिडनी में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 49 ओवरों में 7 विकेट पर 216 रन बनाए थे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

3 of 8
भारत के 216 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 48.1 ओवर में 173 रनों पर ढ़ेर हो गई थी।

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

4 of 8
वर्ल्ड कप 1992 के दौरान इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे और पाक बल्‍लेबाज जावेद मियांदाद के बीच हुई झड़प ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। इस तस्वीर में मोरे की अपील खारिज होने के बाद मियांदाद उन्हें कुछ इस अंदाज में चिढ़ा रहे है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

5 of 8
पाक टीम के धुआंधार बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने अपनी टीम की ओर से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 40 रन बनाए थे। जबकि टीम के सलामी बल्लेबाज अमीर सोहेल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए थे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

6 of 8
सिडनी में खेले जा रहे इस महत्वपूर्ण मैच में जावेद मियांदाद और किरन मोरे के बीच कई बार नोंक-झोंक हुई। मोरे ने एक गेंद पर मियांदाद को स्टम्प के बाद अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर ‌दिया। उसके तुंरत बाद मियांदाद ने मोरे का काफी मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

7 of 8
भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज किरन मोरे (4) को पाक खिलाड़ी वसीम अकरम ने रन आउट किया था।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 1992: ‌जब पहली बार भिड़े थे भारत और पाक

8 of 8
मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 40 रनों से मात दी थी। इस मैच में कपिल देव ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना जौहर दिखाया। बैटिंग करते हुए उन्होंने 35 रन बनाए और गेंदबाजी में पाक टीम के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भी भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें