फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

विज्ञापन
1 of 9
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और रोमांच ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। मीरपुर में खेले गए एशिया कप के इस चौथे मैच में ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने थीं और रोमांच मैच की पहली ही गेंद से आने लगा था जो जीत के साथ ही खत्म हुआ। फिलहाल 27 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 27 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

2 of 9
इस महामुकाबले के दौरान मैच में रोमांच के कई क्षण आए जिसमें से हमने आपके लिए 7 मौके चुने हैं जिन्हें पढ़कर आपको एक बार फिर इस मुकाबले का रोमांच आ जाएगा।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

3 of 9
टीम इंडिया के सामने मैच में जीत के लिए 84 रनों का छोटा सा लक्ष्य मिला। पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की एक नई जोड़ी मैदान पर उतरी लेकिन पहले ही ओवर की 4 गेंदों के अंदर दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। यह ओवर दागी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने डाली। दोनों ही बल्लेबाजों के 0 पर आउट होने से भारतीय खेमा उस समय सन्न हो गया था।

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

4 of 9
शुरुआती 4 गेंदों के अंदर महज 2 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद जब टीम इंडिया को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत थी तो सुरेश रैना भी टीम का साथ मंझधार में छोड़ गए। मोहम्मद आमिर ने शुरुआती सफलता हासिल कर रैना को भी सिर्फ एक रन पर आउट कर वापस भेज दिया। रैना का आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़े झटके जैसा था।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

5 of 9
पाकिस्तान की पारी के दौरान भारत की हर सफलता पर रोमांच आया लेकिन सबसे शानदार पल वो रहा जब सीमा रेखा के पास खड़े रविंद्र जडेजा के सटीक थ्रो पर दूसरा रन लेने का प्रयास कर रहे कप्तान शाहिद अफरीदी (2) को रन आउट करा दिया। अफरीदी को अपनी आतिशी बल्लेबाजी शुरू करनी ही थी कि वह अपनी दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

6 of 9
पाक पारी के दौरान रोमांचक या यूं कहे दिलचस्प मौका तब आया जब सानिया मिर्जा के पति और पूर्व कप्तान शोएब मलिक को हार्दिक पांड्या ने सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर उनकी पारी का अंत कर दिया। वह 12 गेंदों में 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। मैच से पहले सानिया ने कहा था कि जीत टीम को मिले लेकिन उनके पति अच्छा खेल दिखाएं। पर मलिक बल्ले से नाकाम रहे।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

7 of 9
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने पाक पारी के दौरान 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर टीम को समेट दिया। पाक की पारी 17.3 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई। पांड्या ने 3.3 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट झटके।

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

8 of 9
तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की कहर बरपाती गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया शुरुआती मौकों पर संघर्ष कर रही थी लेकिन 8 रन पर 3 विकेट खोने के बाद विराट कोहली (49) ने युवराज सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए साहसिक साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। दोनों के बीच इस विकेट के लिए 11.3 ओवर में 68 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

अगर मिस कर गए 'महामुकाबला', तो पढ़ें ये 7 रोमांचक क्षण

9 of 9
विराट कोहली एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ नाकाम हो गए थे ऐसे में यह मैच उनके लिए बेहद खास था कि वो कुछ करके दिखाएं। उन्होंने युवराज के साथ संघर्षपूर्ण साझेदारी करने के बाद पारी के नौंवें और तेज गेंदबाज वहाब रियाज के पहले ओवर में ही 5 गेंदों के अंदर 3 चौके लगाकर संकट में दिख रही भारतीय टीम के प्रशंसकों को बड़ी राहत दी और स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें