वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी में बृहस्पितवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता टीम 29 मार्च को मेलबर्न में न्यूजीलैंड से खिताबी जंग के लिए भिड़ेंगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने लगातार 7 मैच जीत चुकी है और अपने पुल में शीर्ष पर रही जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने पूल में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
2 of 13
टीम इंडिया लगातार अपने दूसरे खिताबी अभियान में अब महज दो जीत ही दूर है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार 12वीं जीत के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी। पिछली बार भी भारत ने क्वार्टर फाइनल में कंगारू टीम को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। दोनों ही टीमें इस बार भी अपनी-अपनी तैयारियों मंे जुटी हैं। आइए, जानते हैं क्या है दोनों टीमों की ताकतें।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
3 of 13
पहले बात करते हैं मेजबान ऑस्ट्रेलिया की। टीम के आक्रमण का सबसे खास हथियार है तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क। स्टॉर्क इन दिनों जोरदार फॉर्म में है और टीम के मैच विनर बने हुए हैं। उन्होंने एक बार 4 और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 47 ओवर, 3 मेडन, 18 विकेट।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
4 of 13
तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भले ही इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक बहुत ज्यादा प्रभावी गेंदबाज न रहे हों, लेकिन उनके पास अपार अनुभव है साथ ही मैच के दौरान स्लेजिंग में भी माहिर हैं। भारतीय खिलाड़ियों से उनकी बहुत ज्यादा बनती भी नहीं है। अपनी स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा है उनमें। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 44.3 ओवर, 2 मेडन, 10 विकेट।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
5 of 13
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज के अलावा टीम के उपयोगी आलराउंडर भी हैं। उनकी बल्लेबाजी एक बार लय पकड़ लेती है तो उन्हें रोक पाना आसान नहीं होता। टूर्नामेंट में अब तक वह 32 चौका और 13 छक्का भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 5 पारी, 301 रन, 1 शतक, 2 अर्धशतक।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
6 of 13
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ही ट्वंटी-20 क्रिकेट से ही की है। वह जल्द ही लय पकड़ने में माहिर हैं और जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो बाउंड्री छोटी हो जाती है। वर्ल्ड कप में अब तक 30 चौके और 8 छक्का जमाने वाले वार्नर 123.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 288 रन, 1 शतक।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
7 of 13
वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कौन भूल सकता है। जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो ऐसा लगता था कि शतक मारकर ही वापस जाएंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ अभी तक वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ वह फिर से लय में आ सकते है। पाक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वह फिफ्टी लगाकर फॉर्म में लौट चुके ही हैं। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन 6 मैच, 5 पारी, 241 रन, 3 अर्धशतक।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
8 of 13
पिछले वर्ल्ड कप में मार्च के महीने में नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चलता करने वाली टीम इंडिया के सामने एक बार फिर यही कंगारू चुनौती तैयार खड़ी है। पिछली बार भारत मेजबान था और इस बार ऑस्ट्रेलिया मेजबान है। टीम इंडिया के पास लगातार दूसरे वर्ल्ड कप के लिए इस मजबूत चुनौती से पार पाकर फाइनल में पहुंचने का रास्ता है। जानते हैं, धोनी के धुरंधरों से सजी टीम इंडिया के 5 ताकतों के बारे में।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
9 of 13
ऑस्ट्रेलिया की तरह वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी साबित हुई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी स्पीड, स्विंग और यॉर्कर से विपक्षी टीम को खूब छकाया है और काफी सफल भी रहे हैं। शमी की अगुवाई में ही टीम इंडिया ने 7 मैचों में कुल 70 विकेट झटके हैं। शमी को कंगारुओं के खिलाफ भी अपना जलवा दिखाना होगा। वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन 6 मैच, 6 पारी, 51 ओवर, 7 मेडन, 17 विकेट।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
10 of 13
आर अश्विन टीम के सबसे चहेते फिरकी गेंदबाज हैं और सिडनी में जहां पर मैच होना है उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह फिरकी गेंदबाजों के लिए काफी मुफीद साबित होगी। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और कई मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश भी लगाया। रनों की बारिश वाले वर्ल्ड कप में उन्होंने 4.29 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है। वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन 7 मैच, 7 पारी, 67 ओवर, 6 मेडन, 12 विकेट।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
11 of 13
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन वर्ल्ड कप से पहले आउट ऑफ फॉर्म थे और टूर्नामेंट शुरू होते ही वह फॉर्म में लौट आए और उनके बल्ले से रन निकलने लगे। टूर्नामेंट में 2 शतक लगा चुके हैं अगर वह रोहित शर्मा के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं तो टीम के लिए आगे का रास्ता आसान हो जाएगा। वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन 7 मैच, 7 पारी, 367 रन, 2 शतक, 1 अर्धशतक।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
12 of 13
टीम इंडिया की रन मशीन यानी विराट कोहली। कोहली टूर्नामेंट में अब तक वो कमाल नहीं कर सके हैं जिसकी प्रशंसकों को उनसे उम्मीद थी, हालांकि वह बीच-बीच में उपयोगी पारी खेलते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले कोहली के सामने यह अब तक का सबसे बड़ा मैच है और वह बल्ले से इस मैच में कमाल करना चाहेंगे। वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन 7 मैच, 7 पारी, 304 रन, 1 शतक।
सेमीफाइनल में IND v AUS, क्या है टीमों की 5 ताकतें!
13 of 13
शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा भी इस मैच में भारत के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकत हैं। वह धीमी शुरुआत के बाद तेज पारियों के भी जाने जाते हैं। उनके करियर में भले ही लगातार उतार-चढ़ाव दिखता रहा हो लेकिन ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वह जमकर बल्लेबाजी करते हैं। क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनका उतसाह बढ़ गया गया है। वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन 7 मैच, 7 पारी, 296 रन, 1 शतक , 2 अर्धशतक।