फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

विज्ञापन
1 of 9
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज कल यानी 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। लेकिन भारत में क्रिकेट के इस शानदार मौसम के बीच एक बड़े क्रिकेटर की शादी होने वाली है। यह शादी काफी धूम-धड़ाके के साथ होने वाली है और इसकी तैयारी दूल्हे राजा के परिजनों नें लड़की वालों के साथ मिलकर शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

2 of 9
क्रिकेट के गलियारों में चर्चित यह शादी बेहद धूम-धड़ाके के साथ होने वाली है। और इसकी तैयारी दूल्हे राजा के परिजनों नें लड़की वालों के साथ मिलकर शुरू भी कर दी है। अभी दूल्हे राजा टीम इंडिया के साथ टीम से जुड़े हुए हैं लेकिन महीने के अंत में वह इस हसीना के पति बन जाएंगे।
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

3 of 9
यह बहुप्रतीक्षित शादी इस महीने के अंत में यानी 29 अक्टूबर को क्रिकेटर के राज्य पंजाब में उनके दोस्तों और परिजनों के बीच होगी। शादी के बाद रिसेप्शन एक नवंबर को दिल्ली के पांच सितारा होटल में होगा।

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

4 of 9
हम यहां जिस बड़े क्रिकेटर की शादी की बात कर रहे हैं उनका नाम है टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह। हरभजन लंबे रोमांस के बाद अभिनेत्री गीता बसरा के साथ 29 को सात फेरे ले लेंगे।
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

5 of 9
यह शादी हरभजन सिंह के स्टाइल में यानी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। 5 दिन चलने वाले इस शादी कार्यक्रम में चूड़ा समारोह और संगीत समारोह भी होंगे। इस शादी के कार्ड भी छप गए हैं और कई परिचितों और दोस्तों के पास निमंत्रण पत्र पहुंच भी गए हैं। यह शादी का कार्ड भी बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

6 of 9
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शादी के लिए छपे कार्ड पर दूल्हा-दूल्हन यानी हरभजन और गीता के अंग्रेजी के पहले अक्षर H और G छपे हुए हैं। कार्ड का ज्यादातर हिस्सा चटकीला गहरे लाल रंग में है जबकि मध्य में गोल्डन रंग में खूबसूरत नक्काशी की गई है। (फोटो- Bombay Times से)
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

7 of 9
बेहद खूबसूरत अंदाज में छपे इस कार्ड के कवर के अंदरुनी हिस्से को मध्य में हिंदी में ओम शब्द लिखा गया है। फिर क्रीम कलर के मध्य में हरभजन और गीता की शादी का जिक्र है। (फोटो- Bombay Times से)

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

8 of 9
शादी का यह कार्ड जितना खूबसूरत है उतना ही कीमती। क्योंकि अगर आपके पास यह कार्ड पहुंचा है और शादी समारोह में इसे लेकर नहीं गए तो आपको अंदर घुसने भी नहीं दिया जाएगा। यह कार्ड एकतरह से प्रवेश कार्ड है। एक कार्ड से सिर्फ एक की ही एंट्री होगी। (फोटो- Bombay Times से)
विज्ञापन

छप गए इस बड़े क्रिकेटर की शादी के कार्ड, साथ नहीं लाए हो नहीं होगी एंट्री

9 of 9
इस हाई-प्रोफाइल शादी का रिसेप्शन दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में होगा, जिसमें क्रिकेट और सिनेमा से जुड़े ढेरों हसि्तयों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें