जब भीष्म के पिता शांतनु ने सत्यवती से विवाह करना चाहा तो सत्यवती ने अपनी संतानों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। तब भावावेश में आकर भीष्म ने अविवाहित रहने की प्रतिज्ञा कर डाली ताकि सत्यवती की संतानों को हस्तिनापुर का राज्य मिल सके। दरअसल यही चूक थी, अगर भीष्म ये प्रतिज्ञा न करते तो शायद राज्य को लेकर इतने दावेदार पैदा न होते।
विज्ञापन
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
2 of 11
अपने सौतेले भाइयों यानी सत्यवती के पुत्रों के लिए भीष्म ने इतना बड़ा पाप किया। उन्होंने अंबा, अंबिका और अंबालिका नाम की राजकुमारियों का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
3 of 11
जिस अंबा का भीष्म ने अपहरण किया उसने भीष्म से कहा कि वो अपने अपहरणकर्ता से ही शादी करेगी अन्यथा उसकी बदनामी होगी, लेकिन भीष्म ने इनकार कर दिया। अंतत अंबा ने ये प्रतिज्ञा ली कि अगले जन्म वो ही भीष्म की मौत का कारण बनेगी। याद होगा आपको, महाभारत के युद्ध में शिखंडी ही भीष्म ही मौत का कारण बना, वो दरअसल अंबा ही थी।
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
4 of 11
यह जानते हुए भी कि गांधारी नेत्रहीन नहीं है, भीष्म ने जबरदस्ती गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से करा दिया। अपनी बहन से बहुत प्रेम करने वाला शकुनि अपनी बहन के साथ हुए इस अन्याय का बदला लेने के लिए जिंदगी भर चालें चलता रहा और जिसके चलते महाभारत युद्ध हुआ।
विज्ञापन
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
5 of 11
दरअसल गांधारी की कुंडली में पहले पति के मरने का योग था। इसलिए धृतराष्ट्र से विवाह से पहले उसका सांकेतिक तौर पर एक बकरे से विवाह कराया गया था। विवाह के बाद जब भीष्म को ये पता चला कि गांधारी का पहले विवाह हो चुका है (भले ही बकरे से, उस समय ये राजाओं के लिए शर्म की बात थी), तो भीष्म ने गांधारी के परिजनों को बंदी बना लिया और तड़पा तड़पा कर मार डाला।
विज्ञापन
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
6 of 11
यह जानते हुए कि परिजनों के मरने और गांधारी के जिंदगी भर मजबूरन आंखों पर पट्टी बांध कर रहने की वजह से शकुनि के दिल में हस्तिनापुर साम्राज्य के लिए जहर भरा है, भीष्म ने शकुनि को राज्य में रहने की इजाजत दे दी। परिणाम सब जानते हैं।
विज्ञापन
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
7 of 11
भीष्म जानते थे कि पुत्रमोह में धृतराष्ट्र पांडवों के साथ अन्याय कर रहे हैं लेकिन राजा और राज सिंहासन के प्रति निष्ठा के चलते भीष्म उनके साथ बने रहे। पांडवों के साथ हुए अति अन्याय के चलते ही महाभारत युद्ध हुआ।
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
8 of 11
राजभवन में कौरवों और पांडवों के बीच द्यूत क्रीड़ा यानि चौसर खेलने को अनुमित देना भी भीष्म की बड़ी भूल थी। वो चाहते तो ये क्रीड़ा रोक सकते थे जिसने पांडवों से सब कुछ छीन लिया।
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
9 of 11
द्रौपदी के चीर हरण के समय भी भीष्म चुप रहे और इसी के चलते भगवान कृष्ण को महाभारत युद्ध में कौरवों के खिलाफ खड़े होने का फैसला करना पड़ा।
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
10 of 11
भीष्म जानते थे कि कर्ण पांडवों का ही भाई है लेकिन उन्होंने ये बात सबसे छिपाई। कर्ण का सत्य छिपाना भी महाभारत युद्ध का एक बड़ा कारण बना।
भीष्म की वह 11 चूक जिसकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ
11 of 11
भीष्म राज सिंहासन के रखवाले होने के नाते चाहते तो राज्य का विभाजन रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसी विभाजन के चलते महाभारत के युद्ध के कारक पैदा हुए।