क्रिकेट के मैदान पर एक के बाद एक चोटों के लगने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर मैदान से बुरी खबर सुनने को मिली जब मैच के दौरान हुए एक दुखद हादसे ने बंगाल के एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज अंकित केशरी को हमसे छीन लिया। 17 अप्रैल को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सीनियर एक दिवसीय नाक आउट मुकाबले के दौरान अंकित को चोट लग गई थी।
विज्ञापन
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
2 of 17
बंगाल के पूर्व अंडर 19 कप्तान अंकित केशरी पिछले तीन दिन से अस्पताल में थे और रविवार को उन्होंने रिकवरी के संकेत भी दिए थे जिसके बाद उन्हें मुंह से खाना दिया गया। लेकिन सोमवार तड़के उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
3 of 17
मैदान पर क्रिकेटरों के चोटिल होने और उनकी मौत की घटनाएं कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। मैदान पर चोट लगने की घटना कोई नई नहीं है। पहले भी खेल के दौरान कई क्रिकेटर्स को चोट लगी हैं। मैदान पर चोटिल होने वाले क्रिकेटरों की सूची काफी लंबी है, जिनमें से कुछ को अपनी जान भी गंवानी पड़ी तो कुछ क्रिकेटरों का करियर खत्म भी हो गया। हालांकि कुछ ऐसे भी है जो चोट लगने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में सफल रहे। मैदान पर हुए हादसों पर एक नजर....
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
4 of 17
हाल के दिनों में मैदान पर हुई सबसे दर्दनाक घटना ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय फिल ह्यूज के साथ घटी जो घरेलू शेफील्ड शील्ड में एक मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से घायल हो गए। वह 3 दिन तक कोमा में रहे और फिर उनकी मौत हो गई। सियन एबोट के बाउंसर को हुक करने के प्रयास में गेंद उनके गर्दन पर लगी और मैदान पर गिर पड़े और फिर कभी नहीं उठे।
विज्ञापन
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
5 of 17
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की घटना के दो दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर ही एक और हादसा हुआ। इसराइल के शहर एसडोड में गर्दन पर गेंद लगने से भारतीय मूल के एक अंपायर की मौत हो गई। इसराइल टीम के कप्तान रहे हिलेल अवास्कर की गर्दन पर एक तेज शॉट पहले स्टंप से टकराई और फिर उनकी गर्दन पर लगी। नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
6 of 17
फिल ह्यूज और अंपायर की मैदान पर हुए हादसों से मौत के कुछ समय बाद राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से 12वीं में पढ़ने वाले रणजीत सुथार (18) की भी जान चली गई थी। इस घटना के बाद ह्यूज के दोस्त डेनियल ह्यूज भी क्रिकेट खेलते वक्त बाउसंर लगने से बेहोश गए थे। बाद में उन्हें होश आ गई थी।
विज्ञापन
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
7 of 17
मैदान पर मौत की एक और दुखद खबर पाकिस्तान से आई। 25 जनवरी को 18 साल के एक पाकिस्तानी क्रिकेटर जीशान मोहम्मद मौत बल्लेबाजी के दौरान गेंद के छाती पर बाउंसर लगने से मौत हो गई। गेंद लगते ही वह मैदान पर ही गिर पड़े। उनके जमीन पर गिर जाने के बाद मैदान में कोहराम मच गया। आनन-फानन में जीशान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वहां जीशान को मृत घोषित कर दिया।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
8 of 17
क्रिकेट के मैदान में गेंद लगने से किसी खिलाड़ी की मौत की पहली घटना 144 साल पहले हुई थी। 1870 में इस हादसे के शिकार हुए नाटिंघमशर (इंग्लैंड) के जॉर्ज समर्स ने अपना दम तोड़ दिया था। इसके बाद बीच-बीच में खिलाड़ियों के चोट लगने और दम तोड़ने की घटना बढ़ती गई। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो इन चोटों से उबर गए और मैदान पर वापसी भी कर सके।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
9 of 17
1975 में एक टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इवेन चैटफील्ड इंग्लैंड के पीटर लीवन के गेंद को भांप नहीं सके और गेंद उनकी कनपटी में लग गई। गेंद लगते ही वह मैदान पर गिर गए, और जीभ तक सूजन आ गई। एक समय तो उनकी धड़कन ही बंद हो गई थी लेकिन हास्पिटल में काफी संघर्ष के बाद वह ठीक हुए और 2 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने में कामयाब रहे।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
10 of 17
क्रिकेट को 'जेंटलमैन' गेम कहा जाता है लेकिन कभी-कभी यह अनचाही कारणों से भी चर्चा में रहता है। 1977 में एक टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज बॉब विलिस की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिक मैक्कोस्कर का जबड़ा ही टूट गया। जबड़े के टूटने के बाद चेहरे पर काफी बैंडेज भी लगाया गया। हालांकि वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और अपनी टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
11 of 17
क्रिकेट कभी-कभी अनचाही कारणों से भी चर्चा में रहता है। 1977 में एक टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज बॉब विलिस की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिक मैक्कोस्कर का जबड़ा ही टूट गया। जबड़े के टूटने के बाद चेहरे पर काफी बैंडेज भी लगाया गया। हालांकि वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और अपनी टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
12 of 17
17 जनवरी, 1959 को पाकिस्तान के क्रिकेटर अब्दुल अजीज की भी मौत मैदान पर हुई। 17 साल के इस विकेटकीपर को कायदे आजम ट्राफी के फाइनल मैच के दौरान छाती पर गेंद लगी और वह तुरंत ही अचेत हो गया और कभी होश में नहीं आया। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान अजीत की रास्ते में ही मौत हो गई।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
13 of 17
1960 में भारतीय कप्तान नारी कंट्रेकटर को बल्लेबाजी के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज चार्ली ग्रेफिथ की गेंद गंभीर चोट लग गई थी। सिर में खून का थक्का जमने के कारण वह 6 दिनों तक अचेत रहे थे लेकिन इसके बाद वह कभी भी क्रिकेट नहीं खेल सके।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
14 of 17
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज गैरी कर्स्टन 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच के दौरान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से अपनी नाम तुड़वा बैठे थे और इसके लिए उन्हें 10 टांके भी लगवाने पड़े थे। उन्हें तुरंत हास्पिटल भेजा गया लेकिन वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
15 of 17
इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 2013 अपने ही घर में भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन की गेंद पर चोटिल हो गए थे। इस दौरान उनकी नाक टूट गई। उनकी नाक पर टांके भी लगाए गए।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
16 of 17
11 जुलाई 2012 को एक मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के महानतम विकेटकीपर मार्क बाउचर की आंख में विकेट की गिल्ली घुस जाने से बाईं आंख ही खराब हो गई। वह उस आंख से कुछ भी देख पाने में असमर्थ थे क्योंकि उनकी आंखों का लेंस खराब हो गया, आइरिस और पुतलियां तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा।
एक और क्रिकेटर की मौत से मैदान में हादसों की लिस्ट हुई लंबी!
17 of 17
1977 में वर्ल्ड सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड हुक्स का जबड़ा उस समय टूट गया था जब एंडी रॉबर्ट्स की गेंद उनके चेहरे पर जाकर टकरा गई। विव रिचर्ड्स ने उनके चोट के बारे में बाद में बताया था कि उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि वह कई हफ्तों तक ठोस पदार्थ खाने में असमर्थ थे।