भूमि अधिग्रहण बिल को सहमति से कानूनी जामा पहनाने की सरकार की कोशिश परवान नहीं चढ़ेगी। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन लोकसभा में एकजुट विपक्ष ने इससे संबंधित अध्यादेश को सदन पटल पर रखने की औपचारिकता पूरी करने के दौरान ही अपने तेवरों से सरकार को इसका अहसास करा दिया।
विज्ञापन
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
2 of 13
विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, वह भी तब जब स्पीकर ने बार बार कहा कि यह बिल नहीं बल्कि अध्यादेश को सभापटल पर रखने की महज औपचारिकता ही है। इस दौरान विपक्ष ने इसे काला कानून बताते हुए अध्यादेश तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
3 of 13
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने तो यहां तक कहा कि सरकार उद्योगपतियों के फायदे के लिए मजबूर किसानों पर अध्यादेश की कुल्हाड़ी चलाना चाहती है। हालांकि तीखी नोंकझोंक के बीच सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह इस बिल पर किसी भी कीमत पर अपने कदम पीछे नहीं हटाएगी।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
4 of 13
प्रश्नकाल केबाद कौशल विकास मंत्री राजीवप्रताप रूडी ने जैसे ही अध्यादेश को पटल पर रखा, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। एकजुट जनता दल, राहुल की घर वापसी के बाद आक्रामक कांग्रेस, नेतृत्व परिवर्तन के बाद माकपा और तृणमूल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसान, देश, संसद सभी इस अध्यादेश के खिलाफ है। ऐसे में सरकार क्यों लोकतंत्र का मजाक उड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
5 of 13
अध्यादेश के एक बार रद्द हो जाने के बावजूद दोबारा अध्यादेश लाने को विपक्ष ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया। हंगामे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सदन में मौजूद थे।
विज्ञापन
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
6 of 13
दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संदर्भ में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सोमवार को लोकसभा में माफी मांगनी पड़ी। इस मामले में कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के तीखे तेवर और हंगामे केकारण सदन की कार्यवाही एक बार स्थगित भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
7 of 13
गिरिराज के माफी मांगने से पहले स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इस तरह की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की तो सरकार ने भी ऐसी टिप्पणियों को अस्वीकार्य करार दिया। इससे पहले इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देने वाली कांग्रेस ने विवादास्पद टिप्पणी के लिए सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ पीएम मोदी की ओर से माफी मांगे जाने की मांग की।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
8 of 13
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सिंह का बयान महज महिलाओं का ही नहीं, बल्कि इस देश और देश की संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और सांसद लगातार आपत्तिजनक बयान दे कर देश का माहौल खराब कर रहे हैं।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
9 of 13
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन संसद भवन परिसर में विपक्ष और सत्तापक्ष
के बीच मचे घमासान के बीच एक खास नजारा भी चर्चा का केंद्र बना रहा। दरअसल संसद भवन परिसर में एक ओर
जहां बेहद महंगी रेंज रोवर खड़ी थी तो दूसरी ओर मर्सडीज और बीच में एक आम
साइकिल थी।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
10 of 13
इस साइकिल के दोनों ओर नेम प्लेट सभी को आकर्षित कर रही थी। इस पर अर्जुन राम मेघवाल, सांसद बीकानेर लिखा हुआ था। जिन महंगी गाड़ियों के बीच यह साइकिल खड़ी थी वह भी सांसदों की ही थीं। मेघवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सोमवार को साइकिल से संसद पहुंचे।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
11 of 13
मेघवाल ने कहा कि वह किसी दिखावे के लिए साइकिल से संसद नहीं आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को स्वीकार किया है, जिसमें उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक बार साइकिल के प्रयोग के बारे में कहा था। मेघवाल ने दूसरे सांसदों और लोगों से साइकिल के प्रयोग की अपील भी की।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
12 of 13
संसद सत्र के दौरान शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर और पीडीपी सांसद महबूबा मुफ्ती आपस में बातचीत करते हुए।
जब साइकिल चलाकर संसद पहुंचे भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें
13 of 13
इन सबके बीच राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव की असफलता, बेदम और फ्लॉप होने की बदनामी की पटकथा को अब बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को ही नहीं बल्कि मां सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस को भी शायद राहुल को दोबारा स्थापित करने के लिए दो महीने के ब्रेक की जरूरत थी।