फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

विज्ञापन
1 of 8
मोहाली का मैदान कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन दोनों के जीवन में बेहद खास महत्व रखता है। मैच के पहले दिन दोनों के बीच 'दोस्ती' की जुगलबंदी भी दिखी। यह जुगलबंदी भी बेदह अनोखे तरह से दिखेगी आपको।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

2 of 8
मोहाली का यह वही पीसीए ग्राउंड है जहां पर शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। धवन ने विराट कोहली से पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसी को अपना करियर बनाया लेकिन टीम इंडिया में जगह बनाने के मामले में वह कोहली से पिछड़ गए।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

3 of 8
शुरुआत में विराट कोहली की सफलता शिखर धवन के लिए बर्दाश्त से बाहर थी और वह संन्यास तक लेने का फैसला कर चुके थे। लेकिन उनका संयम रखना काम आया और फिर टीम इंडिया के लिए चुन लिए गए।

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

4 of 8
हालांकि विराट कोहली की रफ्तार शिखर धवन से काफी तेज रही और पिछले साल वनडे के कुछ मैचों में कप्तानी करने के बाद उन्हें भारत की टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई। पिछले साल दिसंबर में जब टीम इंडिया कोहली की अगुवाई में टेस्ट सीरीज खेल रही थी तो ड्रेसिंग रूम में इन दोनों क्रिकेटरों के बीच मनमुटाव की खबर भी आती रही। इसके बाद कई बार दोनों के बीच झगड़े की खबर ने सुर्खियां बटोरी। हालांकि दोनों ने हर बार इस खबर से इनकार किया।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

5 of 8
विराट कोहली और शिखर धवन दोनों ही दिल्ली के हैं और रणजी क्रिकेट में दिल्ली की टीम से करियर की शुरुआत की थी। दोनों दोस्त भी रहे लेकिन बीच-बीच में मनमुटाव की खबर भी निकल आती है। हालांकि अब दोनों में सुलह हो गई लगती है और बेहतर दोस्त बन गए हैं। मैदान या मैदान के बाहर दोनों एक-दूसरे से मस्ती करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

6 of 8
मोहाली का मैदान दोनों के लिए बेहद खास है क्योंकि शिखर धवन ने इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। साथ ही इसी मैच में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेल डाली। धवन ने इसी मैच में 187 रन बनाए थे। जबकि विराट कोहली के लिए यह मैच इसलिए खास है क्योंकि बतौर टेस्ट कप्तान वह पहली बार भारत में मैदान पर उतरे हैं और उनका जन्मदिन भी है।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

7 of 8
अब बात दोनों के बीच दोस्ती की जुगलबंदी की या यों कहे नाकामी की जुगलबंदी की। दोनों ही मोहाली टेस्ट के ही पहले दिन बल्ले से नाकाम हो गए। धवन और कोहली दोनों ही 4-4 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए और वह भी लंच से पहले।
विज्ञापन

तो क्या मोहाली में दिखी धवन और कोहली की 'दोस्ती' की जुगलबंदी!

8 of 8
हालांकि रन बनाने के लिहाज से कप्तान विराट कोहली अपने दोस्त शिखर धवन से आगे निकल गए। धवन जो खाता भी नहीं खोल सके थे वहीं कोहली ने पहली ही गेंद पर खाता तो खोल लिया लेकिन वह भी 4 गेंद खेलकर लौटते बने। इस तरह से देखा जाए तो दोनों ने सिर्फ 4-4 गेंद खेलकर शायद अपनी दोस्ती को और पुख्ता किया है। हालांकि दोनों की असफलता से टीम संकट में पड़ गई है और उम्मीद है कि ये दोनों दोस्त दूसरी पारी में बल्ले से जरूर कमाल दिखाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें