30 को करवाचौथ है और इस बार कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके लिए यह त्योहार बेहद खास रहेगा क्योंकि पहली बार उनकी पत्नियां उनके लिए व्रत रखेंगी। देखिए, कौन-कौन हैं ये क्रिकेटर।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
2 of 8
इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम जुड़ा है क्रिकेटर हरभजन सिंह का। 29 अक्टूबर 2015 यानि आज ही इन्होंने गीता बसरा के साथ सात फेरे ले लिए और कल ही करवाचौथ है। क्या पता गीता कल ही उनके लिए व्रत रख लें।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
3 of 8
टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक 18 अगस्त 2015 को स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के पति बन गए थे। अगस्त में दोनों ने अपने-अपने धर्म के रिवाज के आधार पर दो बार शादी की थी। यह पहली बार होगा जब दिनेश दीपिका का करवाचौथ का व्रत खुलवाएंगे।
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
4 of 8
क्रिकेटर धवल कुलकर्णी की इसी साल जून में उनकी दोस्त श्रद्धा करपुणे से सगाई हुई है। दोनों चाहें तो एक-दूसरे के लिए पहला करवाचौथ व्रत रख सकते हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
5 of 8
3 अप्रैल 2015 को टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की प्रियंका चौधरी से शादी हुई। यकीनन मेरठ की रहने वाली प्रियंका गाजियाबाद के बड़े सितारो सुरेश रैना के लिए पहला करवाचौथ बड़े चाव से रखेंगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
6 of 8
टीम इंडिया के लिए खेल चुके क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन ने तेलुगू हीरोइन की बेटी रेयेन के साथ 23 सितंबर 2015 को शादी रचाई है। अभिमन्यु पहली बार अपनी पत्नी को करवाचौथ पर पानी पिला कर व्रत खुलवाएंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
7 of 8
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अप्रैल 2015 में अपनी पुरानी दोस्त रितिका सहदेव के साथ मंगनी की है। जल्द ही उनकी शादी की शहनाई भी बजने वाली है। फिर भी रितिका चाहेंगी तो रोहित के लिए करवाचौथ का व्रत रख ही सकती हैं। आखिरकार उन्हें अपने मंगेतर के लिए क्रिकेट में लंबा करियर भी तो देखना है।
टीम इंडिया के 7 क्रिकेटरों के लिए खास होगा इस बार करवाचौथ
8 of 8
क्रिकेट और सिनेमा की सबसे हॉट जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों रिलेशनशिप में हैं और उनकी शादी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं लेकिन सुनने में यह भी आ रहा है कि कोहली शादी के मूड में अभी नहीं है। खैर उम्मीद रहेगी कि ये दोनों भी जल्द शादी करें और इस लिस्ट में शामिल हो जाएं।