फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

विज्ञापन
1 of 13
वर्ल्ड कप 2015 का खुमार अब उतर चुका है। ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार इस खिताब को पाने में सफल रहा और बाकी 13 टीमें हाथ मलती रह गई। न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब पाने से चूक गई। इस महाटूर्नामेंट के समाप्ति के साथ ही कुछ ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने वर्ल्ड कप 2015 के साथ ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान के तीन और श्रीलंका के दो क्रिकेटर शामिल है। आइए जानते हैं क्रिकेट के ऐसे कुछ दिग्गजों के बारे में और उनकी उपलब्धियां....
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

2 of 13
पाकिस्तानी टीम के हरफनमौला कप्तान मिसबाह उल हक भले ही अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप न दिला सके हों लेकिन कई मौकों पर 40 वर्षीय यह बल्लेबाज अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है। 162 वनडे मैच खेल चुके मिसबाह के नाम 42 अर्धशतक है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन नाबाद है।
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

3 of 13
वनडे क्रिकेट में बूम-बूम अफरीदी के नाम से ‌पहचान रखने वाले हरफनमौला पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (351) मारने का रिकॉर्ड भी है। कुल 398 वनडे मैच खेल चुके अफरीदी के नाम कुल 6 शतक और 39 अर्धशतक है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

4 of 13
वनडे को अलविदा कहने वाले धुरंधरों में एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल है। युनूस खान पाकिस्तानी टीम के मिडिल ऑर्डर की जान माने जाते है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में टीम की विदाई के साथ इन्होंने ने भी वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान ‌कर दिया है। कुल 264 वनडे मैच खेल चुके युनूस के नाम 7 शतक और 48 अर्धशतक है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 144 रन है।
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

5 of 13
‌वनडे हो या टेस्ट सभी फॉर्मेट में बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज की पहचान रखने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा ने भी वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद श्रींलंकाई टीम की वर्ल्ड कप से विदाई हो गई थी। संगकारा ने इस टूर्नामेंट में लगातार चार शतक लगाकर विश्व कीर्तिमान भी स्‍थापित किया। 404 वनडे क्रिकेट खेल चुके 37 वर्षीय संगकारा के नाम कुल 25 शतक और 93 अर्धशतक शामिल है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन है।
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

6 of 13
श्रीलंका के एक और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने भी वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। हर प्रकार की परिस्थितियों में खेलने में माहिर जयवर्धने वर्ल्ड कप में उतना अच्छा नहीं खेल पाए। सिर्फ पहले मैच में उन्होंने शतक लगाया था। बाकी के मैचों में वह अपनी टीम के ज्यादा स्कोर नहीं बना पाए। कुल 448 वनडे खेल चुके जयवर्धने ने कुल 19 शतक और 77 अर्धशतक लगाए है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 144 रन है।
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

7 of 13
मूल रुप से इंग्लैंड निवासी ब्रैंडन टेलर बचपन में ही अपने परिवार के साथ जिम्बाब्वे आकर बस गए थे। वहीं उन्होंने क्रिकेट खेला और वर्ल्ड कप में अपनी टीम की अगुवाई की। 167 वनडे खेल चुके टेलर के नाम 32 अर्धशतक और 8 शतक शामिल है। वर्ल्ड कप में आखिरी क्रिकेट मैच के दौरान टेलर ने भारत के ‌खिलाफ शानदार शतक लगाया था। बाद में इन्होंने इसे अपनी यादगार पारियों में से एक भी बताया।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

8 of 13
युवावस्‍था में भारत के खिलाफ पहली वनडे सेंचुरी लगाकर क्रिकेट में अपनी पहचान पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क को कौन नहीं जानता। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले अपने संन्यास की घोषणा करने वाले क्लार्क वर्ल्ड कप से पहले कंधे की चोट से जूझ रहे थे । इसके अलावा टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन से वह काफी निशाने में भी रहे। इसके बावजूद अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्लार्क ने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। क्लार्क की ‌वनडे से विदाई शानदार रही। कुल 245 वनडे मैच खेल चुके क्लार्क के नाम 8 शतक और 58 अर्धशतक शामिल है। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन है।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

9 of 13
न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज डेनियल विटोरी अपनी टीम की शान माने जाते है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे विटोरी को अचानक ही वर्ल्ड कप 2015 की टीम में शामिल किया गया। यह फैसला निसंदेह चौंकाने वाला था। विटोरी चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। अब 295 वनडे खेल चुके विटोरी के नाम 305 विकेट है। विटोरी ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास का ऐलान कर लिया है।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

10 of 13
ऊपर हमने आपको वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले (ब्रैंडन टेलर को छोड़कर) क्रिकेटरों के बारे में बताया। अब आगे देखते हैं कि किन-किन क्रिकेटरों के लिए वर्ल्ड कप 2015 उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

11 of 13
इनमें सबसे पहले नाम आता है टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का। हालांकि वर्ल्ड कप से विदाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने वनडे से संन्यास की अटकलों पर विराम लगाया। लेकिन ऐसी संभावना है कि वर्ल्ड कप 2015 उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो। धोनी वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट ‌क्रिकेट को अलविदा कह चुके है।

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

12 of 13
श्रीलंका के तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान भी इस क्रम में आते है। इन्होंने वनडे से संन्यास का कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसी संभावनाएं काफी प्रबल है कि वर्ल्ड कप 2015 इनके लिए भी आखिरी हो।
विज्ञापन

वनडे में नहीं दिखेगा अब इन धुरंधरों का जलवा

13 of 13
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित ‌मलिंगा अपने अजीबोगरीब बॉलिंग एक्‍शन के लिए जाने जाते है। बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से छकाने में माहिर इस तेज गेंदबाज यॉर्क से बोल्ड करने में उस्ताद है। हो सकता है कि वर्ल्ड कप 2015 इनका आखिरी वर्ल्ड कप हो।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें