फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 9
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने एक ही मैच में महज 20 मिनट के अंदर मार्टिन गुप्टिल के 19 गेंदों में बनाए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि विस्फोटक पारी खेलने वाले मुनरो टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

2 of 9
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 17 बार 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगी है। इन 17 बार में 7 बार तो बल्लेबाजों ने 20 गेंदों में आतिशी अर्धशतक लगाए हैं। कोलिन मुनरो की लेटेस्ट आतिशी अर्धशतकीय पारी के बहाने हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी-20 में 17 सबसे तेज अर्धशतकों के बारे में, और देखते हैं इसमें सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कौन है?
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

3 of 9
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 20 गेंदों में फिफ्टी ठोंकने का कारनामा 7 बल्लेबाजों ने किया है। इन 7 में 2 बार यह कारनामा टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवाराज सिंह ने किया है। उनके अलावा मोहम्मह अशरफुल, शेन वाटसन, कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल और एम वालर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

4 of 9
इसके बाद महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोंकने का कारनामा 3 बल्लेबाजों ने किया है। मार्टिन गुप्टिल तो आज ही इस सूची में शामिल हुए। जबकि उनसे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर (2009, श्रीलंका) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (2009, दक्षिण अफ्रीका) यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

5 of 9
सिर्फ 18 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिफ्टी ठोंकने का रिकॉर्ड 2 बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। और ये रिकॉर्ड 2 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम है। इस सूची में डेविड वार्नर (2010, वेस्टइंडीज) और ग्लेन मैक्सवेल (2014, पाकिस्तान) शामिल हैं।
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

6 of 9
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 17 गेंदों में फिफ्टी जमाने के मामले में 3 बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा किया है और ये बल्लेबाज हैं क्रिस गेल (विंडीज), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) और एस मेबर्ग (नीदरलैंड)।
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

7 of 9
अब बात टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी की। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ ऑकलैंड में महज 14 गेंदों में तूफानी अंदाज में फिफ्टी ठोंक दी। यह 20-20 ओवर के खेल की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है।

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

8 of 9
मार्टिन गुप्टिल के 19 गेंदों में तूफानी फिफ्टी के 20 मिनट के अंदर उनकी ही टीम के कोलिन मुनरो ने 14 गेंदों में फिफ्टी जमा दिया। मुनरो जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि वे युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतकीय पारी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन वह ऐसा कर पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

बच गया युवराज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2 गेंद से चूका बल्लेबाज

9 of 9
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह पारी 19 सितंबर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 छक्के जमाते हुए खेली थी। उन्होंने तब तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जमाए थे। मुनरो के चुक जाने से युवराज का यह रिकॉर्ड बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें