फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

विज्ञापन
1 of 15
कभी फिल्म टाइटेनिक में कमाल का अभिनय कर तहलका मचाने वाले हीरो लियोनार्डो डीकैप्रियो ने एक बार फिर हॉलीवुड को हिला दिया है। उन्हें एक बार फिर दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता का अवार्ड मिला है। इस बार उन्हें ये अवार्ड उनकी पिछली साल आई फिल्म 'द रेवेनेंट' के लिए मिला है।
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

2 of 15
असल में हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) का मनोरंजन की दुनिया में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को दिए जाने वाले गोल्डेन ग्लोब अवार्ड की घोषणा हो गई है। इस साल अवार्ड पाने वालों में लियोनार्डो की फिल्म 'द रेवेनेंट' ओर अभिनेता मैट डैमन की फिल्म 'द मार्शियन' का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

3 of 15
कैलिफोर्निया के बेवेरली हिल्टन होटल में आयोजित 73वां गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में 'दि रेवेनेंट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा) का अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म के लिए लियोनार्डो को सर्वश्रेण अभिनेता (ड्रामा) और निर्देशक एलेजेंद्रो एनार्रिटू को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (ड्रामा) का अवार्ड भी दिया गया।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

4 of 15
वहीं दूसरी और फिल्म 'द मार्शियन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का गोल्डेन ग्लोब अवार्ड मिला। जबकि इसके हीरो मैट डैमन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड मिला। इसके बाद बारी आती है अभिनेत्री की।
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

5 of 15
इस बार जेनिफर लॉरेंस को उनकी फिल्म 'जॉय' के ‌लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा) का अवार्ड गया ब्राई लार्सन को, उनकी फिल्म 'रूम' के लिए।
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

6 of 15
खास बात ये कि जहां टाइटेनिक के हीरो लियोनार्डो डीकैप्रियो ने धमाल मचाया, तो टाइटेनिक हीरोइन भी पीछे नहीं रहीं। गोल्डन ग्लोब समारोह की रात सबसे पहले टाइटेनिक अभिनेत्री केट विंस्लेट को फिल्म 'स्टीव जॉब्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पटकथा की श्रेणी में लेखक आरोन सोरकिन को अवार्ड मिला।
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

7 of 15
भारत में अभिनेता सलमान खान के गुरु के रूप में मशहूर रॉकी फेम हीरो सिल्‍वेस्टर स्टैलौन ने भी इस बार कमाल कर दिया। उन्हें फिल्म 'क्रीड' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड दिया गया।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

8 of 15
इसके बाद सबके आकर्षण का केंद्र रही मशहूर अभिनेत्री लेडी गागा। टीवी मूवी या मिनी सीरिज में लेडी गागा को अमरीकी हॉरर स्टोरी 'होटल' के लिए बेहतरीन अदाकारा का अवार्ड मिला है।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

9 of 15
सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्‍म का पुरस्कार हंगरी की फिल्म सन ऑफ सॉल को दिया गया है। अहम बात ये कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल होने के बावजूद स्टार वार्सः द फोर्स अवेक्न्स को कोई नामांकन नहीं मिला है।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

10 of 15
डेनजेल वॉशिंगटन को सेसिल बी डीमिले अवार्ड देने की घोषणा की गई है। ये अवार्ड मनोरंजन की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। 61 साल के डेनजेल के साथ पुरस्कार लेते समय मंच पर उनके बेटे मालकॉम सहित पूरा परिवार उपस्थित था।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

11 of 15
इसके अलावा टीवी की दुनिया कई हस्तियों को उनके योगदान के लिए अन्य-अन्य श्रेणियों में अवार्ड दिया गया। उल्लेखनीय है कि पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। खास बात ये है कि इसे देता कौन है। अगली स्लाइड में जानिए।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

12 of 15
हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को 90 अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। यह अवार्ड हॉलीवुड हस्तियों और अपने चकाचौंध के ‌लिए भी जाना जाता है। आगे की स्लाइड में देखिए अवार्ड समारोह की अन्य तस्वीरें।

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

13 of 15
गोल्डेन ग्लोब अवार्ड समारोह

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

14 of 15
गोल्डेन ग्लोब अवार्ड समारोह
विज्ञापन

बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका

15 of 15
गोल्डेन ग्लोब अवार्ड समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें