फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

विज्ञापन
1 of 9
चेन्नई के चेपक में दशहरा के दिन वनडे मैच में एक साथ दो मैजिकल शो चले। पहला विराट कोहली का फिर अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स का।
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

2 of 9
चेन्नई वनडे में टीम इंडिया ने जीत जरूर हासिल कर ली लेकिन इस मैच की खासियत विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के शानदार शतक रहे। जबर्दस्त गरमी के बीच खेली गई दोनों की शतकीय पारियों को क्रिकेट जगत में लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

3 of 9
पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक लगाते हुए जहां अपने करियर का 23वां शतक ठोंका तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने अकेले टीम के लिए अंत तक संघर्ष किया और शतक लगाते हुए जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन उनके जाने के बाद टीम जीत से दूर होती चली गई और मैच हार गई।

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

4 of 9
चेन्नई वनडे में विराट कोहली के बाद एबी डीविलियर्स का 'मैजिक शो' चला। दोनों ने अपनी-अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया। कोहली ने कुछ दिलकश शॉट लगाए तो करिश्माई बल्लेबाज डीविलियर्स ने कई रिवर्स शॉट खेलकर धोनी को अंत तक परेशान किए रखा। आइए, एक नजर डालते हैं दोनों के 'मैजिक शो' वाली पारी को। अब आप ही तय करें कि दोनों में से किसकी पारी ज्यादा जानदार रही।

विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

5 of 9
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम को शुरुआत में पहला झटका लग चुका था। फिर उन्होंने अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद कोहली ने शानदार शतक भी लगाया। उनका शतक इस मायने में खास रहा क्योंकि 38वें ओवर में फैंगिसो की गेंद पर लॉंग ऑन पर छक्का मारकर अपना 23वां शतक पूरा किया था।
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

6 of 9
अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने भी कोहली के 'मैजिक शो' पर जोरदार पलटवार किया। कोहली ने 38वें ओवर में छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया तो डीविलियर्स ने 43वें ओवर में अमित मिश्रा पर छक्का मारकर अपना 22वां शतक पूरा किया।
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

7 of 9
दोनों टीमों के लाजवाब बल्लेबाजों की मैजिकल पारी की एक और खास बात यह रही कि दोनों ने ही छक्के से शतक पूरा करने से पहले अपने-अपने अर्धशतक चौके से पूरा किया था।

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

8 of 9
विराट कोहली ने अपनी 23वीं शतकीय पारी में 140 गेंदें खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। वहीं एबी डीविलियर्स ने 107 गेंदें खेली और 10 चौके तथा 2 छक्के भी लगाए। डीविलियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 98 गेंदों में ही शानदार शतक लगाया।
विज्ञापन

कोहली Vs डीविलियर्स, किसका 'मैजिक शो' रहा शानदार?

9 of 9
अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स जिन्हें भारत की धरती पर खेलना खूब रास आता है ने वनडे में मेजबान टीम के खिलाफ चौथा शतक ठोंका और वह अंतिम ओवरों में जिस तरह से तूफानी और रिवर्स स्विप शॉट खेलकर चौके लगा रहे थे उसने टीम इंडिया के प्रशंसकों की हवाइयां तक उड़ा रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें