फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

विज्ञापन
1 of 11
भारत की युवा टीम ने नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में जिम्बाब्वे की धरती पर लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप का कारनामा कर दिखाया। इस सीरीज में 3-0 से जीत के साथ ही जहां कप्तान रहाणे ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, वहीं युवा बल्लेबाज केदार जाधव ने वर्तमान कप्तान धोनी के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

2 of 11
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केदार जाधव ने सबसे तेज शतक ठोंकने के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने चौथे ही वनडे में करियर का पहला शतक ठोंक दिया जो सबसे कम पारी खेलकर शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज ही सबसे कम 5 वनडे पारी खेलकर शतक लगाने का कारनामा किया था।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

3 of 11
केदार जाधव ने जहां अपने चौथे वनडे में पहला शतक जड़ने का कारनामा किया वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मनोज प्रभाकर के नाम दर्ज था। दोनों ने अपने पांचवें वनडे में पहला शतक जड़ा था। दिलचस्प यह है कि केदार भी धोनी की ही तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, हालांकि इस सीरीज में विकेटकीपिंग का जिम्मा रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज है।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

4 of 11
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केदार जाधव ने शतक लगाया। वह विदेशी धरती पर इस बल्लेबाजी नंबर पर आते हुए शतक लगाने वाले 2011 के बाद पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले आखिरी बार यूसुफ पठान ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर शतक लगाया था।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

5 of 11
इस मैच में केदार जाधव ने जहां शतक लगाया वहीं नवोदित बल्‍लेबाज मनीष पांडे ने 71 रनों की पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी करते हुए वह शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 71 रन पर ही आउट हो गए। वनडे इतिहास में आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही वनडे में शतक जमाने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

6 of 11
टीम इंडिया ने दूसरी बार विदेशी धरती पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाया है। और दोनों ही बार यह कारनामा जिम्बाब्वे के ही खिलाफ हुआ है। साथ ही टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में नौंवीं बार क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

7 of 11
वनडे सीरीज में नौंवीं बार क्लीन स्वीप हासिल करने वाली टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप के साथ हराया है। 2013 में विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने इस टीम को 5-0 से हराया था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

8 of 11
इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी और सभी की निगाहें इस ओर लगी थी कि वह बतौर कप्तान किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन उन्होंने निराश नहीं किया और बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी अपना दम दिखा दिया।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

9 of 11
पहली बार टीम इंडिया का नेतृत्व करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने जिम्बाब्वे को सभी तीनों मैचों में हराकर सीरीज पर क्लीन स्वीप के साथ कब्जा कर लिया। उन्होंने भले ही तीनों मैचों में टीम को जीत दिलाई हों लेकिन मैच से पहले होने वाले टॉस को वह हर बार हारे।

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

10 of 11
बतौर कप्तान अपनी पहले ही वनडे सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने क्लीन स्वीप के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे कप्तान हैं। इससे पहले कपिल देव ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाया और वह भी सूपड़ा साफ करके। हालांकि यह एक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

रहाणे ने कर डाली बतौर कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

11 of 11
बतौर कप्तान अपने पहले ही वनडे सीरीज में 5-0 के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। गंभीर की कप्तानी में भारत ने 2010-11 में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें