फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

विज्ञापन
1 of 7
सोमवार को अपने आखिरी वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की विदाई विवाद के बाद खत्म हुई। आउट दिए जाने के बाद कंगारू बल्लेबाज अंपायर से उलझ गया। पढ़े, पूरा वाकया।
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

2 of 7
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी से पहले कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की। मैकुलम ने 27 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 47 रन बनाए। हालांकि आखिरी मैच में वह फिफ्टी लगाने से चूक गए। इस मैच के साथ ही उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

3 of 7
2012 के बाद से मैकुलम का बतौर वनडे ओपनर स्ट्राइक रेट 152.16 रहा है। इतना ही नहीं 2012 से ही अपने आउट होने तक वनडे में टीम के 61 प्रतिशत रन मैकुलम के बल्ले से निकले हैं। मैकुलम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

4 of 7
अब बात करते हैं, मैकुलम के आखिरी वनडे में हुए विवाद की। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मॉर्श बल्लेबाजी के दौरान अंपायर से उलझ गए। कारण उनके आउट पर उपजा विवाद था।
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

5 of 7
न्यूजीलैंड के 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 164 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। 34वां ओवर चल रहा था, मॉर्श ने कीवी गेंदबाज मैट हेनरी पर हिट करने की कोशिश की और गेंद विकेटकीपर के हाथ में ठहर गई। अंपायर ने अपील के बाद थर्ड अंपायर से रिव्यू मांगा।
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

6 of 7
थर्ड अंपायर सुंदरम रवि ने अपना फैसला बल्लेबाज के विपरीत सुनाया। हालांकि बल्लेबाज लगातार यही कहता रहा कि गेंद उसके बल्ले पर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकुलम के आखिरी वनडे में भड़के कंगारू बल्लेबाज, उलझे

7 of 7
रिव्यू में भी यह स्पष्ट नहीं था कि गेंद बल्ले से छुई या नहीं लेकिन उस वक्त दर्शकों का शोर इतना ज्यादा था कि गेंद और बल्ले के छूने की आवाज ठीक से नहीं सुनाई दी। निराश बल्लेबाज ने अपना बल्ला पटककर पवेलियन की राह पकड़ी। बाद में ऑस्ट्रेलिया यह मैच 55 रन से हार गया। वह 2007 के बाद न्यूजीलैंड से कोई वनडे सीरीज हारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें