ब्रैंडन मैकुलम उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल रहे हैं जिन्होंने इस खेल की तीनों विधाओं में खूब क्रिकेट खेली और जमकर रन भी बनाए। आज (8 फरवरी) को उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया। अपने अंतिम वनडे मैच में भी उनके बल्ले ने आतिशी पारी खेली। इस पारी में महज 27 गेंदों में उन्होंने 47 रन ठोंक लिए। वह 3 रन से अपनी फिफ्टी से रह गए लेकिन इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके के अलावा 3 छक्के भी निकले।
विज्ञापन
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
2 of 9
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के अंतिम वनडे मैच में निकले 3 छक्के ने उनके उस सपने को पूरा कर दिया जिसे एबी डीविलियर्स, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी नहीं छू सके। साथ ही धाकड़ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा भी इस मुकाम के करीब नहीं पहुंच नहीं पाए।
विज्ञापन
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
3 of 9
कप्तान मैकुलम के जिस रिकॉर्ड की बात हम यहां कर रहे हैं, वह है वनडे करियर में छक्कों के दोहरे शतक के बारे में। वह ऐसा करने वाले दुनिया के महज चौथे बल्लेबाज हैं। जानते हैं छक्कों का अनोखा दोहरा शतक लगाने वाले मैकुलम के साथ-साथ वे 3 और बड़े बल्लेबाज कौन से हैं और कितने छक्के उनके बल्ले से निकले हैं।
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
4 of 9
शुरुआत, मैकुलम से ही करते हैं जो इस लिस्ट में शामिल होने वाला चौथा और सबसे नया नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए वनडे मैच में 3 छक्के के सहारे दोहरा शतक लगा दिया। मैकुलम ने 260 मैचों की 228 पारियों में कुल 200 छक्के लगाए हैं और चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
5 of 9
वनडे में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले 4 बल्लेबाजों की जमात में निचले से तीसरा नाम है कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का। गेल ने 269 मैचों की 264 पारियों में कुल 238 छक्के लगाए। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 1038 चौके भी निकले हैं।
विज्ञापन
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
6 of 9
अब बात करते हैं छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज बल्लेबाज के बारे में। श्रीलंका के ओपनर रहे सनत जयसूर्या ने 445 मैचों की 433 पारियों में बल्ले से कुल 270 बार गेंद को हवा में लहराते हुए सीमारेखा के पार पहुंचाया। 270 छक्कों के साथ-साथ उन्होंने 1500 चौके भी लगाए हैं।
विज्ञापन
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
7 of 9
अब आप यह जानना चाहेंगे कि आखिर में वनडे क्रिकेट में छक्कों का किंग है कौन। आपको बता दें कि यह बल्लेबाज टीम इंडिया का नहीं है। यही दुनिया का एक ऐसा बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे में दोहरा ही नहीं बल्कि तिहरा शतक लगाया है। दिमाग लड़ाने के बाद ही आप अगली स्लाइड करें।
वनडे का अनोखा 'दोहरा शतक', सिर्फ 4 बार ही लग पाया
8 of 9
शाहिद अफरीदी। पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज अफरीदी जो क्रीज पर आते ही धुंआधार बल्लेबाजी करने लग जाते थे। उन्होंने भले ही बहुत ज्यादा बड़ी पारियां न खेली हों लेकिन छक्कों की संख्या के आधार पर देखेंगे तो लगेगा कि हर मैच में उनके बल्ले से छक्का जरूर निकला है।
शाहिद अफरीदी ने 398 मैचों की 369 पारियों में कुल 351 छक्के लगाए हैं। 369 पारियों में वह 30 बार 0 पर भी आउट हुए। इस तरह से अगर हम उनकी उन 30 पारियों को हटा दें जिसमें वह 0 पर आउट हुए हैं तो 339 पारियों जिसमें उन्होंने खाता खोला 351 छक्के आए यानी एक पारी में एक से थोड़ा ज्यादा छक्का।