ऐसे में जब भारत के ढेरों मुक्केबाज 2016 में रियो ओलंपिक में टिकट पाने के लिए अपने अभियान में जुटे हुए हैं तो इस खेल से जुड़ी एक खबर ने खेल प्रशंसकों को निराश कर दिया है।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
2 of 8
चौंकाने वाली यह घटना हरियाणा से है। एक खबर के अनुसार, ओलंपियन और पुलिस इंस्पेक्टर जय भगवान को हरियाणा पुलिस ने 3 लोगों से एक लाख रुपए लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। खबरों के अनुसार, इन तीनों लोगों को इस मुक्केबाज ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
3 of 8
पुलिस की जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि अर्जुन पुरस्कार विजेता जय भगवान ने अगस्त में कांस्टेबल अनिल कुमार के जरिए घूस लिया था। जांच का नेतृत्व डीएसपी हेडक्वार्टर भगवान दास कर रहे हैं।
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
4 of 8
मुक्केबाज जय भगवान की सगाई फरवरी, 2012 में लंदन ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने से पहले हो गई थी। पत्नी मीलू लांबा पेशे से डेंटिस्ट हैं।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
5 of 8
रिपोर्ट के अनुसार, कांस्टेबल अनिल कुमार ने 31 अगस्त को गैंबलिंग एक्ट के तहत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन उन्हें रिश्वत लेने के बाद 12 घंटे के अंदर उन्हें छोड़ भी दिया गया। दर्ज एफआईआर के अनुसार, मुक्केबाज ने 10 हजार रुपए रिश्वत देने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
6 of 8
हिसार से एसपी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ये सभी आरोप आदमपुर एसएचओ जय भगवान और कांस्टेबल अनिल कुमार के खिलाफ हैं जिसके अनुसार उन्होंने आदमपुर के एक व्यापारी से एक लाख रुपए लिए थे।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
7 of 8
मुक्केबाज जय भगवान 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता रहे हैं, साथ ही वह एशियाई चैंपियनशिप में 2 बार पदक भी जीत चुके हैं।