फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

विज्ञापन
1 of 9
कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 से भारत को दो चीजें मिली, पहली दर्शकों के हुडदंग की वजह से बदनामी और दूसरा इसी मैच से टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज भी मिल गया।
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

2 of 9
भारत दक्षिण अफ्रीका के हाथों यह मैच हारकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज गंवा बैठा, लेकिन इस मैच से भारतीय टीम को फटाफट क्रिकेट का सबसे सफल गेंदबाज भी मिल गया। वह इस समय जिस फॉर्म में है उसे देखकर लगता है कि उसका दबदबा इस क्षेत्र में आगे अभी कायम भी रहेगा।
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

3 of 9
हम आपको टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल भारतीय गेंदबाज के बारे में बताए, इससे पहले आप यह जान लें कि अब तक किस भारतीय गेंदबाज का दबदबा था। विवरण टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में (चढ़ते क्रम में)।

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

4 of 9
टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज अशोक डिंडा भी शामिल हैं। डिंडा ने 9 टी-20 मैचों में कुल 17 विकेट झटके और वह इस पायदान पर पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच 28 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

5 of 9
टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों में युवराज सिंह का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने 40 टी-20 मैचों में कुल 23 विकेट झटके और वह इस पायदान पर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच 6 अप्रैल, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

6 of 9
टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों में हरभजन सिंह का नाम तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने 27 टी-20 मैचों में कुल 24 विकेट झटके और वह इस पायदान पर तीसरे नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में वह एक भी विकेट नहीं झटक पाए थे।
विज्ञापन

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

7 of 9
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टी-20 सीरीज से पहले भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान। इरफान ने अपना आखिरी टी-20 मैच 2 अक्टूबर को इसी टीम के खिलाफ खेला था लेकिन 3 साल से टीम से बाहर होने के बावजूद वह आजतक पहले पायदान पर रहे। उन्होंने 24 मैचों में कुल 28 विकेट लिए।

कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज

8 of 9

9 of 9
कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में फिरकी गेंदबाज आर अशि्वन ने 2 विकेट झटके। इन 2 विकेटों के सहारे वह टीम इंडिया के सबसे सफल टी-20 गेंदबाज बन गए। एबी डीविलियर्स का विकेट लेकर वह इरफान के बराबर हुए, फिर कप्तान फैफ डु प्लेसिस को आउट कर टी-20 में अपना 29वां शिकार करते हुए इस खेल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें