फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

विज्ञापन
1 of 8
एक क्रिकेटर को 'ऊपरवाले' ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए खूब चांस दिया लेकिन बेहद शानदार खेल दिखाने के बाद भी अंतिम समय में उसकी किस्मत ही रूठ गई और रिकॉर्ड नहीं बना सका। हालांकि उसकी टीम ने यह मैच बेहद आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

2 of 8
डुनेडिन में खेले गए मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 405 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था और खेल के चौथे दिन किवी गेंदबाजों ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट झटक भी लिए लेकिन इसके बाद ओले के साथ हुई बारिश ने टीम को जीत के लिए इंतजार बढ़ा दिया। मैच पांचवें दिन खिसक गया और न्यूजीलैंड ने यह मैच 122 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

3 of 8
मैच के अंतिम दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट पर 109 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 282 रन बनाकर आउट हो गई। पहली पारी में 83 रन बनाने वाले दिनेश चंडीमल ने दूसरी पारी में भी 58 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। किवी टीम की ओर से टिम साउथी ने 3 विकेट झटक लिए।

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

4 of 8
न्यूजीलैंड की अपनी धरती पर पिछले 3 सालों से अजेय प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है। उसकी अपने घर में यह लगातार 12वीं जीत है। किवी टीम ने 2012 के बाद से कोई टेस्ट मैच अपने घर पर नहीं गंवाया है। उसने आखिरी बार 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैमिल्टन में टेस्ट मैच गंवाया था।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

5 of 8
ब्रैंडन मैकुलम की कप्तानी में किवी टीम की टेस्ट मैचों में यह 10वीं जीत है। मैकुलम का बतौर कप्तान यह 28वां मैच था। वह अपनी टीम के ऐसे तीसरे कप्तान हो गए हैं जिन्होंने टीम को कम से कम 10 टेस्ट मैच में जीत दिलवाई हो। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग (28 जीत) और ज्यॉफ हावर्थ (11 जीत) यह कारनामा कर चुके हैं। वह जनवरी 2013 में टीम के कप्तान बने थे।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

6 of 8
न्यूजीलैंड की टीम बारिश के साये के बीच यह मैच पांचवें दिन जीत गई लेकिन उसके विकेटकीपर जिनके पास किसी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर था लेकिन वो अंतिम दिन एक भी कैच लपक नहीं सके और रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर भी रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए। अंतिम दिन उनके पास 7 कैच करने का चांस था पर एक भी कैच उनके दस्ताने में नहीं आई।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

7 of 8
चौथे दिन के खेल तक न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रैडली-जॉन वाटलिंग ने मैच में कुल 9 कैच कर लिए थे और सबसे ज्यादा 12 कैच करने के रिकॉर्ड से 3 कैच दूर थे जबकि उनके पास 7 चांस थे। वह अंतिम दिन एक भी कैच नहीं लपक पाए। पहली पारी में उन्होंने 6 कैच पकड़े फिर दूसरी पारी में शुरुआती 3 कैच लपकर जोरदार शुरुआत की थी।
विज्ञापन

'ऊपरवाले' ने भी खूब दिया चांस, पर अंतिम दिन रूठ गई किस्मत

8 of 8
विकेटकीपर ब्रैडली-जॉन वाटलिंग भले ही सबसे ज्यादा 12 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हों लेकिन वह तीसरे ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर में 2 बार किसी मैच में 9 या उससे ज्यादा कैच पकड़े हों। वाटलिंग ने इससे पहले फरवरी, 2014 में ऑकलैंड टेस्ट में भारत के खिलाफ 9 कैच पकड़े थे। वाटलिंग के अलावा मार्क बाउचर और ब्रैंड हैडिन ने यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें