इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों की वजह से जाना जाता है। खासकर तब जब बल्लेबाज बड़े शॉट लगाते हैं। इन बड़े और करारे शॉट को देखकर दर्शक जहां उत्साहित होते हैं वहीं गेंदबाज हताश हो जाते हैं। हर गेंदबाज चाहता है कि उसके ओवर में कम से कम छक्के लगे।
विज्ञापन
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
2 of 11
टी-20 क्रिकेट के किसी भी मुकाबले में जहां गेंदबाज चाहता है कि उसके ओवर में कम से कम बड़े शॉट लगें वहीं बल्लेबाज की कोशिश होती है कि वो हर गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाए। इसी जद्दोजहद में क्रिकेट का यह सबसे छोटा प्रारूप प्रशंसकों में खासा लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
3 of 11
ये तो आप सभी जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 222 छक्के जड़े हैं। इसके बाद सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं लेकिन वह गेल से काफी पीछे हैं। रैना ने 147 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 143 छक्के दर्ज हैं।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
4 of 11
आज हम आपको छक्कों के बारे में ही बताएंगे, लेकिन इस बार यह जानकारी कुछ खास होगी।
विज्ञापन
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
5 of 11
आज हम आईपीएल में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात करेंगे। आईपीएल में भाग लेने वाली 8 टीमें एक सत्र में 8 से ज्यादा जगहों पर मैच खेलती हैं। ऐसे में कई मैदानों पर टीमों को खेलने का मौका मिलता है और बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। लेकिन इन्हीं में से कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो किसी एक मैदान पर जबर्दस्त कामयाब रहे। एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में पूरी रिपोर्ट। (विवरण चढ़ते क्रम में)
विज्ञापन
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
6 of 11
एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने घरेलू मैदान बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 43 पारियां खेली जिसमें 46 छक्के लगाए हैं। इस तरह से देखा जाए तो हर पारी में कम से कम एक छक्का जरूर ही लगाया है।
विज्ञापन
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
7 of 11
एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा। रोहित ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में 33 मैच खेले हैं और 47 छक्के लगाए। कोहली की तरह रोहित ने औसतन हर मैच में एक छक्का लगाया है इस मैदान पर। दिलचस्प यह है रोहित ने आईपीएल के शुरुआती संस्करणों पर डक्कन चार्जर्स के लिए खेला था।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
8 of 11
सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में तीसरे पायदान पर भी एक अन्य भारतीय बल्लेबाज और अपनी टीम का कप्तान है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 42 मैच खेले और 51 छक्के जड़े हैं। उनका भी औसत हर मैच में एक छक्के से थोड़ा ज्यादा है।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
9 of 11
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में शीर्ष 5 में से अंतिम 3 पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं। उन्होंने अब तक बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 32 मैच खेलते हुए 52 छक्के जड़े। इस लिहाज से उनका औसत (1.6) बनता है हर मैच में डेढ़ छक्के।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
10 of 11
अब बात करते हैं उस बल्लेबाज के बारे में जिसने एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया हुआ है। यह बल्लेबाज भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का ही है और नाम है क्रिस गेल। गेल ने अपने घरेलू मैदान पर छक्कों पर जमकर बारिश की। उन्होंने यहां पर 29 मैच खेले और कुल 108 छक्के जड़े। इस तरह से उनका औसत बनता है हर मैच में 3 से ज्यादा छक्के यानी की उनका औसत है 3.7।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
11 of 11
हमने आपको आईपीएल में 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे मे बताया जिन्होंने एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड में 4 बात दिलचस्प है। पहला यह कि 5 में से 3 तो अपनी-अपनी टीमों के कप्तान भी है। दूसरा, इनमें से 3 बल्लेबाज एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के हैं। तीसरा, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। चौथा, इस लिस्ट में सिर्फ 3 टीमों के बल्लेबाज ही हैं।