क्रिकेट के मैदान पर उलटफेर करने में माहिर माने जाने वाली बांग्लादेश टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे अब क्रिकेट के मेमने से ऊपर की टीम समझी जाए। अभी तक उसे हमेशा मेमने के रूप में गिना जाता रहा जो कभी-कभी अपने से बड़ी टीमों को हराकर उलटफेर कर देती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
2 of 9
बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कराते ही उसकी वनडे रैंकिंग 93 तक पहुंच गई जिस कारण टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार क्वालीफाई कर लिया। यह टूर्नामेंट अगले साल खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश भारत से अगला मैच हार जाती है और इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के हाथों सभी 3 वनडे भी हार जाए तो भी उसके 90 अंक रहेंगे और वह वेस्टइंडीज के 88 अंकों से आगे ही रहेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
3 of 9
दूसरे वनडे में बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने 43 रन देकर 6 विकेट झटके जो किसी बांग्लादेशी गेंदबाज की ओर से तीसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उनसे पहले सिर्फ 2 बांग्ला गेंदबाज ही वनडे मैच में 6 विकेट झटक पाए हैं और ये गेंदबाज है मशरफे मुर्तजा (2006) और रुबेल हुसैन (2013)।
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
4 of 9
वहीं इस मैच में भी बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उनकी 36 अर्धशतकीय पारियां हो गई हैं। वह तमीम इकबाल के साथ सबसे ज्यादा 36-36 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों ने ही 145-145 वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
5 of 9
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। इस टीम के विरुद्ध किसी वनडे मैच में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। इससे पहले 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे और यह मैच भी टीम इंडिया हार गई थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
6 of 9
मेजबान बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अब तक 31 मैच खेले हैं जिसमें उसकी यह पांचवीं जीत है। अपने से शीर्ष टीमों के खिलाफ बांग्लादेश का यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
7 of 9
वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश ने भारत को 31 मैचों में 5वीं बार हराया है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को उसने 28 मैचों में 7 बार धूल चटाया है, जबकि इस बार की वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट टीम न्यूजीलैंड को वह 25 मैचों में 8 बार हरा चुकी है।
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
8 of 9
बांग्लादेश ने पहली बार भारत से कोई वनडे सीरीज जीती है। इस टीम के लिए यह बेहद शानदार सफर है क्योंकि उसने लगातार दो सीरीज में पहले पाकिस्तान फिर भारत को हराया है। टेस्ट क्रिकेट खेलने के वाले देशों के खिलाफ बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जिम्बाब्वे के खिलाफ रहा है। दोनों के बीच 64 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें बांग्लादेश को 36 में जीत मिली है।
बांग्लादेश की लगातार 10वीं जीत, किस किसको रौंदा अब तक!
9 of 9
यह जीत बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक सफलताओं से भरा हुआ है। बांग्ला टीम की अपने घर में यह लगातार 10वीं जीत है। अपने इस अजेय अभियान में उसने पहले जिम्बाब्वे को 5-0 से फिर पाकिस्तान को 3-0 से पीटा है। इसके बाद उसने टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में हराया है।