फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज को बीच में ही छोड़कर अगली सीरीज (वनडे) के लिए तैयारियों में जुटे कंगारू खिलाड़ी अपनी रणनीति को ठीक से अंजाम नहीं दे सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के साथ सीरीज के बजाए न्यूजीलैंड में कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज को प्राथमिकता दी और पहले ही मैच में शर्मनाक प्रदर्शन कर बैठे जिससे उन्हें हार भी मिली।
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

2 of 7
भारत और पाकिस्तान की तरह क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं और यही कारण है कि कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ सीरीज को बीच को छोड़कर अपने दिग्गज खिलाड़ियों को पड़ोसी देश भेज दिया जिससे वे वहां होने वाली सीरीज के लिए तैयार हो सके। लेकिन दांव उलटा पड़ गया और उसने 39 साल पुराने अपने एक खराब रिकॉर्ड को और खराब कर डाला।
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

3 of 7
ऑकलैंड में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 307 बनाए। 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम 25 ओवर भी नहीं खेल सकी और 148 रन पर आउट हो गई। 159 रन से हार के साथ ही वह न सिर्फ सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ गया। भारत ने इससे पहले उसे उसी के घर में लगातार 4 मैचों (एक वनडे और 3 टी-20) में हराया था।

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

4 of 7
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 24.2 ओवर यानी 146 गेंदों में ही ऑलआउट हो गई। वनडे इतिहास में कंगारू टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है जब उसकी पूरी टीम इतने कम गेंदों में सिमट गई। साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों (159 रन) के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार भी है। यह तब है जब टीम में स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी थे।
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

5 of 7
ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे इतिहास में पहली बार 25 ओवर से पहले ही आउट हुई है। इससे पहले उसका सबसे खराब प्रदर्शन 39 साल पहले 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में था जब कंगारू टीम 25.2 ओवर यानी 152 गेंदों में आउट हो गई।
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

6 of 7
वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा 1986 में, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में पूरी टीम 26.3 ओवर में ही आउट हो गई। उसका चौथा सबसे खराब खेल पिछले साल वर्ल्ड कप में था जब वह इसी टीम के खिलाफ 32.2 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई थी। इन दोनों ही मैचों में उसे हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से हार के बाद कंगारुओं ने तोड़ा 39 साल पुराना खराब रिकॉर्ड

7 of 7
ऑस्ट्रेलिया की वनडे में सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड के ही हाथों मिली थी। 1986-87 में जब किवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 277 रनों का लक्ष्य दिया और पूरी टीम महज 26.3 ओवर में ही आउट हो गई। यह मैच वह 206 रनों के बड़े अंतर से हारी थी जो अब तक की उसकी सबसे करारी हार भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें