फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन
1 of 8
क्रिकेट में लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते ही रहते हैं। साल 2015 के खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है तो एक और नायाब रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि यह बेहद शानदार रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से नहीं निकला है।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

2 of 8
जिस रिकॉर्ड की बात हम करने जा रहे हैं वो है क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हजार शतक लगाने का रिकॉर्ड। क्या आप जानते हैं कि यह रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के शतक से बना है। ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस लिस्ट में टीम इंडिया और पाकिस्तान किस नंबर पर हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

3 of 8
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा शतक लगाने के मामले दुनिया की सिर्फ 9 टीमें ही ऐसा कर सकी हैं। जिम्बाब्वे इस पायदान पर नौंवे स्थान पर है और उसने 606 मैचों से 107 शतक लगाए हैं। इसके बाद आठवें पायदान पर न्यूजीलैंड है जिसने 1183 मैचों से 377 शतक लगाए हैं उसके बल्लेबाजों ने।

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

4 of 8
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका सातवें नंबर पर है और उसकी ओर से 1077 मैचों से 393 शतक ठोंके गए हैं। छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है और उसकी ओर से 1026 मैचों से 501 शतक लगाए गए हैं। पांचवें पायदान पर आता है पाकिस्तान जिसकी ओर से 1345 मैचों से 543 शतक लगे हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

5 of 8
चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1317 मैच खेले हैं और 629 शतक लगाए गए हैं उसकी ओर से। जबकि 1890 फिफ्टीज भी लगे हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

6 of 8
तीसरे पायदान पर आती है टीम इंडिया जिसने कुल 1443 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 688 शतक लगाए गए हैं उसकी ओर से। इन 688 शतक में से सचिन तेंदुलकर के अकेले 100 शतक हैं। भारत की ओर से कुल 339 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

7 of 8
दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम आती है और उसकी ओर से कुल 964 शतक लगाए गए हैं जबकि उसकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 1704 मैच खेले हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम है ऑस्ट्रेलिया

8 of 8
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम बनी है ऑस्ट्रेलिया। उसकी ओर से 1725 मैचों से कुल 1000 शतक लगाए गए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो बर्न्स ने पहले शतक ठोंककर टीम के कुल शतकों की संख्या 999 तक पहुंचा दी और इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने इसी पारी में शतक ठोंककर टीम को एक हजार शतक लगाने वाली पहली टीम का तमगा दिला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें