अभी तक के एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें वनडे मुकाबले में आमने-सामने होती थीं लेकिन बदलते समय में इस खेल में बड़ा बदलाव आया और टी-20 ने काफी कुछ बदल दिया। यही कारण है कि आयोजकों ने पहली बार इस फटाफट खेल का एशियाई चैंपियनशिप आयोजन कराने का फैसला लिया। 20-20 ओवर के खेल को बल्लेबाजों का खेल भी कहा जाता है।
विज्ञापन
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
2 of 11
भारत में अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप से पहले पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में खेले जा रहे एशिया कप में 8 टीमें अपनी चुनौती रखेंगी जिसमें 4 टीम खिताब की प्रबल दावेदार भी हैं। हम आपको इन 8 टीमों से 7 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बल्ले से इस बार रनों की बारिश हो सकती है। एक तरह से कहें तो गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
3 of 11
शुरुआत, एशिया कप में रनों की बारिश करने वाले संभावित बल्लेबाजों में पाकिस्तान के उमर अकमल पहला बड़ा नाम है। पिछले दिनों उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के लिए सबसे तेज फिफ्टी पारी खेली थी। साथ ही वह इस समय पाक सुपर लीग में खूब रन बना रहे हैं। पिछली 3 पारियों में अविजित रहते हुए 52, 55 और 72 रनों की पारियां खेली हैं जो दिखाता है कि वह इस टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ी बनेंगे।
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
4 of 11
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चंडीमल जिन्हें श्रीलंका का विराट कोहली कहा जाता है भी एशिया कप में गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती बन सकते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका स्ट्राइक रेट 100 से थोड़ा ज्यादा है। उन्होंने 28 पारियों में 397 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
5 of 11
सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश टीम की सबसे बड़ी रन मशीन बन सकते हैं जो बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत हाल ही टीम में लौटे हैं। उन्होंने पिछले दिनों खेली गई बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अंतिम 7 मैचों में 2 अर्धशतकों से 275 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनके पास खासा अनुभव है और टी-20 में स्ट्राइक रेट 82 का है।
विज्ञापन
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
6 of 11
विराट कोहली जो 3 हफ्ते बाद सीधे एशिया कप के जरिए क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे, बावजूद इसके वह टूर्नामेंट में रन बनाने वाले बड़े बल्लेबाजों में शामिल रहेंगे। 136.51 की स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बनाने वाले कोहली भले ही बड़े छक्के ज्यादा न लगाते हों लेकिन चौके लगाने और बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं ही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके बल्ले से 124 चौके और 27 छक्के निकले हैं।
विज्ञापन
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
7 of 11
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, छोटे फॉरमेट में जमकर रन बनाते हैं। एक बार फिर एशिया कप में भी उनसे कमाल की आस होगी। टीम के सबसे अनुभवी टी-20 खिलाड़ियों में से एक रोहित ने 50 मैचों की 43 पारियों में 128.12 की स्ट्राइक के साथ बल्लेबाजी की है और एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका बल्ला बड़े शॉट लगाने में माहिर है और उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया में बड़ी पारी खेलने वाले रोहित बांग्लादेश में भी खूब रन बनाएंगे।
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
8 of 11
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना जब टी-20 के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उनका बल्ला अचानक खतरनाक दिखने लगता है। टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज रैना ने 45 पारियों में 135.46 की औसत से 1123 रन बनाए हैं। इस खेल में उन्होंने 100 से ज्यादा चौके और 39 छक्के जड़े हैं।
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
9 of 11
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने 149.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 84 पारियों में 1313 रन भी बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 66 छक्के निकले हैं। क्रीज पर आते ही बड़े शॉट लगाने के चक्कर में वह ज्यादातर छोटी पारी ही खेल पाते हैं लेकिन इस दौरान कुछ बड़े शॉट लगाकर विपक्षी टीम की लय बिगाड़ देते हैं। ऐसे में वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
10 of 11
युवराज सिंह जिन्हें टी-20 में 'सिक्सर किंग' कहा जाता है, वो भी एशिया कप में रनों की बारिश करने को बेकरार होंगे। 46 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों की 40 पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 142.67 हैं, साथ ही चौके (62) से ज्यादा छक्के (65) निकले हैं। लंबे इंतजार के बाद इस साल टीम में लौटने के बाद उन्होंने अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं की है इस बात की टीस उन्हें जरुर होगी जो बड़ी पारी खेलने को उत्साहित कर सकती है।
'नवरत्न' बल्लेबाज जो कर सकते हैं एशिया कप में रनों की 'बारिश'
11 of 11
मोहम्मद हफीज पाक के उन बड़े बल्लेबाजों में हैं जिनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का अनुभव है। 71 मैचों की 69 पारियों में उन्होंने 114.87 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। साथ ही 199 चौके-छक्के (162 चौके) भी लगाए हैं। पाक सुपर लीग में भी वह लगातार रन बना रहे हैं ऐसे में एशिया कप में उनके बल्ले से कई बड़ी पारियां आ सकती हैं।